शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, नाहन के पूर्व छात्र ईशांत पहाड़िया ने NIMCET में ऑल इंडिया 314वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया सिरमौर का मान...
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, नाहन के पूर्व छात्र ईशांत पहाड़िया ने NIT MCA Common Entrance Test (NIMCET) में अखिल भारतीय स्तर पर 314वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार तथा जिला सिरमौर का नाम गौरवान्वित किया है ईशांत, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़िया तथा सुनीता पहाड़िया, जो वर्तमान में सरकारी मेडिकल कॉलेज, नाहन में कार्यरत हैं, के सुपुत्र हैं। उनका मूल निवास ग्राम नाया, शिलाई क्षेत्र, जिला सिरमौर है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा की कक्षा 12वीं शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, नाहन से उत्तीर्ण की थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुन्दन ठाकुर ने ईशांत एवं उनके माता-पिता को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ईशांत की सफलता विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईशांत भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर नई उपलब्धियाँ हासिल करेंगे तथा प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन, समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ ने भी ईशांत की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और उत्कृष्ट शैक्षणिक मार्गदर्शन का प्रमाण हैं।
Ishant Pahadia, an alumnus of Shishu Vidya Niketan Public School, Nahan, brings laurels to Sirmaur by securing the 314th All-India rank in NIMCET...
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
Ishant Pahadia, an alumnus of Shishu Vidya Niketan Public School, Nahan, has brought pride to his school, his family, and the Sirmaur district by securing the 314th rank at the all-India level in the NIT MCA Common Entrance Test (NIMCET). Ishant is the son of senior journalist Ramesh Pahadia and Sunita Pahadia, who is currently employed at the Government Medical College, Nahan. He hails from Naya village in the Shillai area of Sirmaur district. He completed his schooling (up to Class 12) at Shishu Vidya Niketan Public School, Nahan. School Principal Kundan Thakur extended heartfelt congratulations to Ishant and his parents on this magnificent achievement, stating that Ishant's success serves as an inspiration for the school's students. He expressed confidence that Ishant would continue to achieve new milestones in the future through his talent and hard work, bringing glory to both the state and the nation. The school management, along with the entire teaching and non-teaching staff, also expressed happiness over this remarkable success and wished him a bright future. The school community remarked that such achievements by students stand as a testament to the institution's quality education, disciplined environment, and excellent academic guidance.

إرسال تعليق