Top News

शिमला में आवारा कुत्तों का हमला, 20 माह की बच्ची को घसीटकर ले गए कुत्ते

 

शिमला में आवारा कुत्तों का हमला, 20 माह की बच्ची को घसीटकर ले गए कुत्ते

सबसे तेज खबर/शिमला

राजधानी शिमला के शांकली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले का गंभीर मामला सामने आया है। यहां 20 माह की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते बच्ची को घर के बाहर से घसीटकर करीब 20 से 30 मीटर दूर ले गए। बच्ची की चीखें सुनकर उसकी मां और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर बच्ची को उनके चंगुल से छुड़ाया।हमले में बच्ची के सिर, कान, गर्दन, छाती, पेट और बाजू समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और करीब 20 टांके लगाए। बच्ची के चेहरे और गले के आसपास भी गहरे घाव बताए गए हैं। समय रहते लोगों के पहुंचने से बच्ची को कुत्तों से छुड़ाया जा सका। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शांकली और आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ रही है। लोगों ने नगर निगम से हमलावर और खतरनाक कुत्तों को पकड़ने तथा सार्वजनिक स्थानों पर उनकी मौजूदगी को नियंत्रित करने की मांग की है। नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा है कि बार-बार हमला करने वाले कुत्तों को जल्द पकड़ा जाएगा। इसके लिए टूटीकंडी स्थित डॉग हट्स का विस्तार करने की बात कही गई है। आक्रामक कुत्तों को पकड़कर वहां रखने और शहर में कुत्तों के टीकाकरण व नसबंदी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की जानकारी भी दी गई है।



Stray Dog Attack in Shimla: Toddler Dragged Away by Dogs

Sabse Tez Khabar / Shimla


A serious incident involving a stray dog ​​attack has been reported from the Shankli area of ​​the capital, Shimla. Stray dogs attacked a 20-month-old toddler, dragging her about 20 to 30 meters away from her home. Hearing the child's screams, her mother and neighbors rushed to the scene, drove the dogs away, and rescued the toddler from their clutches. The child sustained severe injuries to various parts of her body, including her head, ears, neck, chest, abdomen, and arms. Her family immediately took her to IGMC Shimla for treatment, where doctors treated her and administered around 20 stitches. Deep wounds were also reported on her face and around her neck. Timely intervention by the locals ensured the child could be saved from the dogs. The incident has created an atmosphere of panic in the area. Locals state that the problem of stray dogs is steadily increasing in Shankli and surrounding areas. Residents have demanded that the Municipal Corporation capture the aggressive and dangerous dogs and control their presence in public spaces. Shimla Municipal Corporation Mayor Surender Chauhan stated that the dogs responsible for repeated attacks would be caught soon. Plans have been announced to expand the 'Dog Huts' facility at Tutikandi. Information was also provided regarding the capture and housing of aggressive dogs, as well as the continuation of vaccination and sterilization drives for dogs across the city.


Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume