फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त
सबसे तेज खबर/उत्तराखंड।
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में फर्जी और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। विभागीय सत्यापन के दौरान दस्तावेज फर्जी पाए जाने के बाद सभी 10 शिक्षकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। जानकारी के अनुसार यह मामला राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के प्रमाणपत्रों के सत्यापन से जुड़ा है। रामनगर बोर्ड की जांच में इन शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी और कूटरचित पाए गए। सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने सेवा समाप्ति की कार्रवाई की। इन 10 शिक्षकों में छह कपकोट, जबकि दो-दो शिक्षक कांडा और बागेश्वर क्षेत्र से संबंधित बताए गए हैं। सभी शिक्षकों की नियुक्ति जनवरी 2026 में हुई थी। विभागीय जानकारी के अनुसार इन्हें करीब आठ महीने का वेतन भी मिल चुका है। दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आने के बाद अब विभाग ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं।बागेश्वर के प्रभारी डीईओ बेसिक आशाराम के अनुसार विभागीय सत्यापन के दौरान रामनगर बोर्ड की जांच में 10 शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी और कूटरचित मिले थे। रिपोर्ट के आधार पर सभी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई हैं। मामले ने नियुक्ति के समय प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।
Services of 10 Teachers Holding Jobs with Fake Certificates Terminated
Sabse Tez Khabar / Uttarakhand
The Education Department has taken action against 10 teachers in Uttarakhand's Bageshwar district who were employed based on fake and forged educational certificates. Their services have been terminated with immediate effect after departmental verification revealed the documents to be fraudulent. The matter pertains to the verification of certificates of teachers posted in government primary schools. An inquiry by the Ramnagar Board found the educational documents of these teachers to be fake and forged. The department proceeded with the termination of services upon receiving the verification report. Among these 10 teachers, six were from the Kapkot area, while two each were from the Kanda and Bageshwar areas. All these teachers had been appointed in January 2026. According to departmental information, they had already received approximately eight months' salary. The department terminated their services after the irregularities in the documents came to light. According to Asharam, the in-charge DEO (Basic) for Bageshwar, the Ramnagar Board's inquiry during departmental verification found the certificates of these 10 teachers to be fake and forged. Based on the report, their services were terminated with immediate effect. The incident has also raised questions regarding the certificate verification process at the time of appointment.

एक टिप्पणी भेजें