Top News

पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 11.54 ग्राम चिट्टे के साथ शिलाई क्षेत्र के उतरी गांव का एक युवक गिर*फ्तार..

पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 11.54 ग्राम चिट्टे के साथ शिलाई क्षेत्र के उतरी गांव का एक युवक गिर*फ्तार..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला सिरमौर की एसआईयू (SIU) नाहन की पुलिस टीम ने 11.54 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआईयू नाहन की टीम पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नक्ष चौहान निवासी गांव उतरी, डाकघर एवं तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, कथित तौर पर शिलाई और पांवटा साहिब के आसपास लंबे समय से चिट्टा/स्मैक बेचने के धंधे में संलिप्त है।

सूचना के मुताबिक, आरोपी उस दिन यमुना पुल कुल्हाल के पास राम मंदिर के गेट के सामने मौजूद था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 11.54 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।
 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume