Top News

# हिमाचल में 15 हजार सरकारी पदों पर भर्ती को मंजूरी, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य, वन और जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे पद, युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद**

 

# हिमाचल में 15 हजार सरकारी पदों पर भर्ती को मंजूरी, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य, वन और जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे पद, युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद**

सबसे तेज खबर/हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 10 अक्टूबर 2026 को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों में करीब 15 हजार पदों को भरने की मंजूरी दी गई। सरकार ने इन पदों को भरने की प्रक्रिया अगले तीन महीनों में शुरू करने और मार्च 2027 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी। शिक्षा और जल शक्ति विभाग में बड़ी संख्या में पद मंत्रिमंडल ने जल शक्ति विभाग में 4,090 पैरा वर्करों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इनमें पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टीपर्पज वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश के 100 और सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की योजना के तहत 3,900 शिक्षक और 900 गैर-शिक्षक पद भरने का निर्णय लिया गया है। कॉलेजों में बैकलॉग कोटे के तहत 320 सहायक आचार्य पदों को भरने की भी मंजूरी दी गई है। स्वास्थ्य और वन विभाग में भी होंगी भर्तियां स्वास्थ्य विभाग में 500 स्टाफ नर्स और वन विभाग में 500 वन रक्षक पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही वन विभाग में 10 रेंज अधिकारी और लोक निर्माण विभाग में 172 मल्टी टास्क वर्कर पदों पर भी भर्ती की जाएगी। तकनीकी शिक्षा विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विभिन्न पदों को भरने के फैसले भी लिए गए हैं।  इन नियुक्तियों से विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की कमी दूररने में मदद मिलने की उम्मीद है। आवेदन के लिए आधिकारिक अधिसूचना का करना होगा इंतजार कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर संबंधित विभागों की भर्ती अधिसूचनाओं पर रहेगी। अभी केवल कैबिनेट की मंजूरी के आधार पर यह नहीं माना जा सकता कि सभी पदों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की तारीख, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी संबंधित विभागों द्वारा जारी विज्ञापनों में दी जाएगी। युवाओं को सलाह है कि भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर रखें।

# Approval for recruitment to 15,000 government posts in Himachal; target set to complete process by March 2027. Posts to be filled in Education, Health, Forest, and Jal Shakti departments; youth hopeful for employment opportunities.**

Sabse Tez Khabar/Himachal


There is welcome news for the youth of Himachal Pradesh preparing for government jobs. In a cabinet meeting chaired by Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu on October 10, 2026, approval was granted to fill approximately 15,000 posts across various departments. The government has set a target to initiate the recruitment process for these posts within the next three months and complete it by March 2027. Industries Minister Harshwardhan Chauhan briefed the media on the cabinet's decisions. A large number of posts are to be filled in the Education and Jal Shakti departments; the cabinet approved the appointment of 4,090 'Para Workers' in the Jal Shakti Department, including Para Pump Operators, Para Fitters, and Multipurpose Workers. Additionally, a decision was made to fill 3,900 teaching and 900 non-teaching posts as part of a plan to affiliate another 100 government schools in the state with the CBSE board. Approval was also granted to fill 320 Assistant Professor posts in colleges under the backlog quota. Recruitment will also take place in the Health and Forest departments; approval has been given to fill 500 Staff Nurse posts in the Health Department and 500 Forest Guard posts in the Forest Department. Furthermore, 10 Range Officer posts in the Forest Department and 172 Multi-Task Worker posts in the Public Works Department will be filled. Decisions were also taken to fill various posts related to the Technical Education and Medical Education departments. These appointments are expected to help alleviate staff shortages across various departments. Candidates must await the official notification for applications; following the cabinet's approval, aspirants will now be looking out for recruitment notifications from the respective departments. Merely based on the Cabinet's approval, it cannot be assumed that the application process for all posts has commenced. Details regarding application dates, educational qualifications, age limits, and the selection process will be provided in advertisements issued by the respective departments. Candidates are advised to keep an eye on official websites for information related to the recruitment.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume