Top News

राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर एसडीएम द्विज गोयल ने की बैठक..


राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर एसडीएम द्विज गोयल ने की बैठक..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब 


उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब द्विज गोयल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर आज एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान यमुना शरद् महोत्सव के सफल आयोजन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर महोत्सव के दौरान आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं तथा अन्य सांस्कृतिक एवं गतिविधि आधारित कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया उपमंडलाधिकारी ने महोत्सव की तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए विभागीय समन्वय एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों को लेकर संबंधित विभागों की भूमिका पर भी चर्चा की गई। राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव पांवटा साहिब की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं एवं क्षेत्र की विशिष्ट पहचान को प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। महोत्सव के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक विशेषताओं को व्यापक पहचान दिलाने का अवसर मिलता है। बैठक के दौरान सीडीपीओ पांवटा साहिब, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका परिषद, उद्यान विभाग, कृषि विभाग सहित विद्युत विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

SDM Dwij Goyal holds meeting regarding preparations for the State-Level Yamuna Sharad Mahotsav-2026...


Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib


A meeting regarding preparations for the State-Level Yamuna Sharad Mahotsav-2026 was held today at the SDM office in Paonta Sahib, presided over by Sub-Divisional Magistrate (SDM) Dwij Goyal and attended by officials from various departments. Detailed discussions took place concerning the successful organization of the Yamuna Sharad Mahotsav. Deliberations were also held regarding the sports competitions and other cultural and activity-based programs to be conducted during the festival. While reviewing various aspects of the preparations, the SDM discussed departmental coordination and necessary arrangements to ensure the event is conducted in an organized manner. The roles of the respective departments regarding the various activities planned for the festival were also discussed. The State-Level Yamuna Sharad Mahotsav is a significant event that showcases the cultural heritage, folk traditions, and unique identity of the Paonta Sahib region. The festival provides a platform for local talent and offers an opportunity to gain wider recognition for the region's cultural characteristics. Officials and staff from various departments—including the CDPO (Paonta Sahib), Health Department, Municipal Council, Horticulture Department, Agriculture Department, and Electricity Department—were present at the meeting.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume