सबसे तेज खबर/ नाहन
स्थानीय ए वी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा नवीं से जमा दो तक के विद्यार्थी ने समाज में बढ़ रहे नशे के प्रकोप के खिलाफ आज एक जनजागरूकता रैली निकाली ,विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के .चंदोला के अनुसार आज सामाजिक संस्था लायंस क्लब के सौजन्य से आज उनके सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने नशे के बढ़ते चलन के विरुद्ध जनता को जागरूक करने का प्रयास किया ,उनके विद्यार्थी ने नया बाजार , महिमा लाइब्रेरी चौक , गुरुद्वारा ,दिल्लीगेट , बड़ा चौक , गुन्नू घाट ,मालरोड और चौगान होते हुए एक जनजागरूकता रैली निकाली जिसमें लगभग 450 विद्यार्थी और अध्यापकों ने भाग लिया, जनजागरूकता रैली से पहले विद्यार्थी को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि आज देश की युवा पीढ़ी को सबसे ज्यादा खतरा नशे से है ,विभिन्न प्रकार के नशे के चलन ने राष्ट्र के भविष्य को दिशाहीन बनाने का कुत्सित प्रयास किया है जिसका हम सबको मिलकर समूल नाश करना है ,इस अवसर पर लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने भी विद्यार्थी को नशे से बचने की सलाह दी और अपनी असीमित ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने की सलाह भी दी ।इस अवसर पर लायंस क्लब के प्रधान पीयूष गर्ग,सहित संजय चौहान ,सुखदेव चौहान विकास बंसल ,विनीत बंसल ,सौरभ गर्ग आदि पदाधिकारियों आदि सहित विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे ।
AVN School Students Hold Public Awareness Rally Against Drug Abuse
Sabse Tez Khabar / Nahan
Students from classes 9 to 12 of the local AVN Senior Secondary School organized a public awareness rally today to combat the growing menace of drug abuse in society. According to School Principal K.K. Chandola, students from the senior wing—supported by the social organization Lions Club—endeavored to raise public awareness against the rising trend of substance abuse. The rally traversed a route covering Naya Bazar, Mahima Library Chowk, the Gurudwara, Delhi Gate, Bada Chowk, Gunnu Ghat, Mall Road, and Chaugan; approximately 450 students and teachers participated in the event. Addressing the students prior to the rally, the Principal remarked that the nation's youth face a grave threat from drugs today. He stated that the prevalence of various forms of substance abuse is a malicious attempt to lead the nation's future astray, a menace that must be eradicated entirely through collective effort. On this occasion, Lions Club office-bearers also advised the students to stay away from drugs and channel their boundless energy into constructive activities. Lions Club President Piyush Garg, along with office-bearers Sanjay Chauhan, Sukhdev Chauhan, Vikas Bansal, Vineet Bansal, and Saurabh Garg, as well as the entire teaching staff of the school, were present at the event.

एक टिप्पणी भेजें