गुटबाजी में उलझ कर रह गई कांग्रेस की सरकार : विशाल चौहान
सबसे तेज़ खबर/ऊना
भारतीय जनता पार्टी के ऊना सह जिला प्रभारी विशाल चौहान की अध्यक्षता में ऊना और बसदेहरा भाजपा मंडलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ आगामी कार्यक्रमों और पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। विशाल चौहान ने बताया कि भाजपा के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में हर महीने के दूसरे सप्ताह बैठकें आयोजित की जाती हैं। इसी कड़ी में दोनों मंडलों की बैठक कर संगठन के कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को ऊना जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इसमें जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विशाल चौहान ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास कार्यों पर ध्यान देने के बजाय आपसी गुटबाजी में उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री चौधरी चंद्र कुमार की उनके विधानसभा क्षेत्र में अनदेखी किए जाने और कांग्रेस के भीतर गुटबाजी बढ़ने की बातें सामने आ रही हैं। विशाल चौहान के अनुसार, प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रदेश के विकास की उम्मीद के साथ सरकार चुनी थी, लेकिन सरकार के भीतर चल रही आपसी खींचतान से विकास के मुद्दे पीछे छूट रहे हैं।
Congress Government Entangled in Factionalism: Vishal Chauhan
Sabse Tez Khabar/Una
A meeting of the Una and Basdehra BJP units (mandals) was held under the chairmanship of Vishal Chauhan, the BJP’s co-district in-charge for Una. During the meeting, organizational activities were reviewed, and discussions were held regarding upcoming programs and strategies to strengthen the party. Vishal Chauhan explained that, as per the BJP’s directives, meetings are held every month—during the second week—within the units of each assembly constituency across the state. In this context, the two units met to deliberate on organizational tasks and future plans. He further mentioned that a district-level workshop is scheduled for October 17 at the Una District BJP office, where the state party president, Dr. Rajeev Bindal, will provide guidance to the party workers. Key functionaries and office-bearers from various wings across the district’s five assembly constituencies will participate in this event. Speaking to the media after the meeting, Vishal Chauhan targeted the state’s Congress government. He alleged that instead of focusing on development initiatives, the government is mired in internal factionalism. He pointed to reports suggesting that a senior minister in the state government, Chaudhary Chander Kumar, is being sidelined in his own assembly constituency, and that factionalism within the Congress party is on the rise. According to Vishal Chauhan, similar internal strife is visible within the Congress in other assembly constituencies across the state as well. He remarked that the public had elected the government with the hope of seeing development in the state; however, due to the ongoing infighting within the government, issues of development are being left behind.

إرسال تعليق