Top News

सिरमौर: निहोग स्कूल में शरारती तत्वों का आतंक, ताला तोड़कर गमले तोड़े...

सिरमौर: निहोग स्कूल में शरारती तत्वों का आतंक, ताला तोड़कर गमले तोड़े...

सबसे तेज खबर/नाहन


जिला सिरमौर के नाहन उपमंडल के अंतर्गत आने वाले राजकीय उच्च पाठशाला निहोग में शरारती तत्वों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार देर शाम अज्ञात असामाजिक तत्वों ने स्कूल परिसर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। बुधवार सुबह जब स्कूल स्टाफ पहुंचा तो नजारा देखकर दंग रह गया। स्कूल कार्यालय का ताला टूटा हुआ था और परिसर में सजावट के लिए रखे गए सभी गमले तोड़कर बिखरे पड़े थे। स्कूल परिसर में हुई इस अचानक तोड़फोड़ के कारण विद्यालय का संपूर्ण प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्य बुरी तरह प्रभावित रहा। कार्यालय का ताला टूटने और माहौल खराब होने की वजह से अध्यापकों को मजबूरीवश बच्चों की कक्षाएं खुले में बेंच लगाकर लेनी पड़ीं। इतना ही नहीं, इस उपद्रव के कारण कक्षा छठी से आठवीं तक की SA-1 (Summative Assessment-1) की परीक्षाएं भी बाधित रहीं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से दिनभर छात्र और स्कूल स्टाफ मानसिक रूप से परेशान रहे। घटना की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय की मुख्याध्यापिका द्वारा प्रातः ही पुलिस थाना नाहन को इस संबंध में सूचित कर दिया गया था। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, स्कूल परिसर में इस तरह की हरकत पहली बार नहीं हुई है; इससे पहले भी कई बार पुलिस में FIR दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद बार-बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। शिकायत पत्र में स्थानीय निवासी पर इस वारदात को अंजाम देने का सीधा आरोप लगाया गया है। बार-बार हो रही इस तरह की असामाजिक गतिविधियों से आक्रोशित स्कूल प्रबंधन समिति और स्टाफ ने पुलिस प्रशासन से मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी व त्वरित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई का माहौल बहाल रह सके।

Sirmaur: Miscreants Wreak Havoc at Nihog School; Locks Broken, Flower Pots Smashed...


Sabse Tez Khabar / Nahan


Miscreants are acting with impunity at the Government High School in Nihog, located in the Nahan subdivision of Sirmaur district. Late Tuesday evening, unidentified anti-social elements entered the school premises and engaged in rampant vandalism. When the school staff arrived on Wednesday morning, they were shocked by the scene. The lock on the school office had been broken, and all the decorative flower pots on the premises had been smashed and scattered. This sudden act of vandalism severely disrupted the school's administrative and academic operations. Due to the broken office lock and the resulting chaotic situation, teachers were forced to conduct classes outdoors using benches. Furthermore, the disturbance disrupted the SA-1 (Summative Assessment-1) examinations for students in classes 6 through 8. Students and staff remained mentally distressed throughout the day due to this unexpected incident. Recognizing the gravity of the situation, the school headmistress informed the Nahan police station about the matter early in the morning. According to the school administration, this is not the first time such an incident has occurred on the premises; FIRs have been lodged with the police on several previous occasions, yet these incidents continue to take place. The formal complaint directly accuses a local resident of carrying out this act. Outraged by these recurring anti-social activities, the School Management Committee and staff have demanded that the police take strict cognizance of the matter and initiate immediate, stringent legal action against the accused to ensure the safety of the children and maintain a conducive learning environment.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume