Top News

सिरमौर कबड्डी ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम: पदक विजेता के सम्मान को लेकर संघ ने उठाई आवाज...

 


सिरमौर कबड्डी ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम: पदक विजेता के सम्मान को लेकर संघ ने उठाई आवाज...

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर) 


हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित 52वीं राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सिरमौर जिला स्तरीय लड़के एवं लड़कियों के ट्रायल बुधवार को गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। ट्रायल में जिलेभर से पहुंचे युवा खिलाड़ियों ने चयन के लिए अपना दमखम दिखाया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अनुसार, ट्रायल अंडर-20 आयु वर्ग में आयोजित किए गए। चयन प्रक्रिया के दौरान लड़कों के लिए अधिकतम 75 किलोग्राम तथा लड़कियों के लिए 65 किलोग्राम वजन सीमा निर्धारित की गई थी। चयन समिति द्वारा प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी ठाकुर सतीश कपूर ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। एशियाई पदक विजेताओं के सम्मान में होगा समारोह ट्रायल के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में सिरमौर जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप राणा और प्रदेश मीडिया प्रभारी सतीश कपूर ने कबड्डी खिलाड़ियों और खेल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले हिमाचल के कबड्डी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। संघ ने घोषणा की कि एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में सिरमौर जिले में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की तिथि और स्थान की घोषणा जल्द की जाएगी। संघ का कहना है कि ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रेस वार्ता में संघ पदाधिकारियों ने एक पदक विजेता खिलाड़ी का नाम सम्मान राशि की सूची में शामिल नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया। जिला अध्यक्ष कुलदीप राणा ने इसे खिलाड़ियों के साथ अन्याय बताते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से मांग की कि संबंधित खिलाड़ी का नाम सम्मान राशि की सूची में शामिल कर उसे उसका अधिकार दिया जाए। कुलदीप राणा और सतीश कपूर ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रदेश और देश के लिए मेहनत कर पदक हासिल किए हैं, इसलिए उनके सम्मान और अधिकारों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मामले पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो कबड्डी संघ आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होगा। कुलदीप राणा ने कहा कि सिरमौर कबड्डी संघ प्रदेश के खिलाड़ियों के हितों की आवाज मजबूती से उठाता रहेगा और पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाएगी।

Players Showcase Prowess at Sirmaur Kabaddi Trials; Association Raises Issue Regarding Honoring Medal Winners...


Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib (Neelam Thakur)


District-level trials for boys and girls to select the Sirmaur team for the 52nd State-Level Junior Kabaddi Competition—organized under the aegis of the Himachal Pradesh Kabaddi Association—concluded successfully on Wednesday at Guru Nanak Mission Public School, Paonta Sahib. Young players from across the district demonstrated their skills and mettle during the selection process. According to the District Kabaddi Association, the trials were conducted for the Under-20 age category. Weight limits were set at a maximum of 75 kg for boys and 65 kg for girls. Players were selected by the committee based on their performance. The selected players will represent Sirmaur district in the upcoming state-level competition. State Media In-charge Thakur Satish Kapoor stated that the list of selected players would be released soon. A ceremony will be held to honor Asian Games medalists; during a press conference held alongside the trials, Sirmaur District Kabaddi Association President Kuldeep Rana and State Media In-charge Satish Kapoor discussed various issues related to kabaddi players and the sport. They congratulated the kabaddi players from Himachal who won medals through outstanding performances at the Asian Games, noting that these athletes have brought glory to the state and the country on the international stage. The Association announced that a grand ceremony would be organized in Sirmaur district to honor the Asian Games medalists, with the date and venue to be announced soon. The Association believes that honoring such players will play a crucial role in inspiring the younger generation to take up sports. During the press conference, Association officials also raised the issue of a medal-winning player's name being omitted from the list of recipients for the honorarium. District President Kuldeep Rana termed this an injustice to the players and questioned the functioning of the state government. He demanded that the government include the concerned player's name in the honorarium list and grant them their due rights. Kuldeep Rana and Satish Kapoor stated that the players have worked hard to win medals for the state and the country; therefore, there should be no compromise regarding their honor and rights at any level. They warned that if the government does not take a positive decision on the matter soon, the Kabaddi Association would be compelled to launch an agitation. Kuldeep Rana affirmed that the Sirmaur Kabaddi Association would continue to vigorously champion the interests of the state's players and fight for the honor and rights of the medal winners until the very end.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume