Top News

नाहन नगर परिषद में अनोखा चुनाव: टॉस जीतकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उपमा धीमान बनीं अध्यक्ष ,भाजपा के खाते में उपाध्यक्ष पद..

नाहन नगर परिषद में अनोखा चुनाव: टॉस जीतकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उपमा धीमान बनीं अध्यक्ष, भाजपा के खाते में उपाध्यक्ष पद..

सबसे तेज खबर/ नाहन

देश की दूसरी सबसे पुरानी नगर परिषद नाहन में अध्यक्ष पद को लेकर कई दिनों से बना राजनीतिक सस्पेंस आखिरकार समाप्त हो गया। नगर परिषद के अध्यक्ष पद का फैसला इस बार बहुमत या राजनीतिक समीकरणों से नहीं, बल्कि टॉस के जरिए हुआ। टॉस में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार उपमा धीमान के पक्ष में फैसला आने पर उन्हें नगर परिषद नाहन का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। नगर परिषद गठन के दौरान भाजपा और कांग्रेस समर्थित खेमों के बीच संख्या बल बराबर रहा। स्थानीय विधायक अजय सोलंकी के समर्थन से कांग्रेस समर्थित पार्षदों की संख्या सात पहुंची, जबकि भाजपा के पास भी सात पार्षदों का समर्थन था। दोनों पक्षों के बीच 7-7 की बराबरी होने के कारण अध्यक्ष पद का निर्णय टॉस के माध्यम से करना पड़ा।

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से सीमा अत्री और कांग्रेस की ओर से उपमा धीमान मैदान में थीं। टॉस में कांग्रेस उम्मीदवार उपमा धीमान के पक्ष में परिणाम आने से उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रदीप सहोत्रा निर्वाचित हुए। इस तरह नगर परिषद की सत्ता में दोनों प्रमुख दलों की भागीदारी सुनिश्चित हो गई है।
अध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में जाने के बाद नगर परिषद की विकास योजनाओं और नीतिगत फैसलों की अगुवाई कांग्रेस नेतृत्व करेगा, जबकि उपाध्यक्ष पद मिलने से भाजपा भी परिषद की निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भूमिका निभाएगी। नगर परिषद नाहन में टॉस के जरिए हुआ यह फैसला शहर की राजनीति में एक अनूठी घटना के रूप में देखा जा रहा है और आने वाले समय में भी चर्चा का विषय बना रहेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume