Top News

Sirmour: पांवटा साहिब भुंगरनी में अवै*ध शराब बेचते आरो*पी पर पुलिस का शिकं*जा...


पांवटा साहिब भुंगरनी में अवै*ध शराब बेचते आरो*पी पर पुलिस का शिकं*जा...

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 

जिला सिरमौर के पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 4 लीटर अवैध शराब बरामद की है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त के दौरान भुंगरनी चौक के समीप मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भुंगरनी निवासी तोता राम अपने रिहायशी मकान के बाहर कांशीपुर सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को अवैध रूप से शराब बेच रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4 लीटर नाजायज शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume