सिरमौर: देईजी साहिबा मंदिर की भूमि का संयुक्त निरीक्षण, अतिक्रमण पर कार्रवाई के SDM ने दिए निर्देश...
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब,
उपमंडलाधिकारी (नागरिक), पांवटा साहिब द्विज गोयल आईएएस, ने आज देवी नगर के समीप स्थित देईजी साहिबा मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति का पता लगाने के लिए संयुक्त स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण में तहसीलदार, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता, राजस्व विभाग के कर्मचारी तथा मंदिर के कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर की भूमि को रास्ते के रूप में दर्शाकर कथित रूप से भ्रामक ढंग से भूखंडों की प्लॉटिंग करने वाले प्रॉपर्टी डीलरों की भूमिका की जांच करने और संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। नगर परिषद, पांवटा साहिब को संबंधित मकानों के स्वीकृत भवन मानचित्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। मानचित्रों की जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित भवन स्वामियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे। एसडीएम ने कहा, “किसी भी अतिक्रमणकारी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देईजी साहिबा मंदिर की भूमि पर अनधिकृत रूप से बनाए गए और उपयोग में लाए जा रहे रास्तों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत बंद किया जाएगा तथा उनके लिए किए गए निर्माण हटाए जाएंगे।”
Sirmaur: Joint Inspection of Dei-ji Sahiba Temple Land; SDM Orders Action Against Encroachment...
Sabse Tez Khabar /Paonta Sahib,
Sub-Divisional Magistrate (Civil), Paonta Sahib, Dwij Goyal (IAS), conducted a joint site inspection today to assess the extent of encroachment on the land belonging to the Dei-ji Sahiba Temple, located near Devi Nagar. The inspection was attended by the Tehsildar, a Junior Engineer from the Municipal Council, and staff from the Revenue Department and the temple administration. During the inspection, the SDM directed that notices be issued to those responsible for the encroachment. He further ordered an investigation into the role of property dealers who allegedly engaged in deceptive land plotting—misrepresenting temple land as a public thoroughfare—and instructed that legal action be taken against them if their involvement is established. The Municipal Council, Paonta Sahib, has been directed to submit the approved building plans for the structures in question. Should any irregularities be discovered during the review of these plans, notices will be issued to the respective building owners in accordance with the law. The SDM stated, “No encroacher will be spared. Strict action, as per the rules, will be taken against all involved parties. Any unauthorized paths created or currently in use on the Dei-ji Sahiba Temple land will be closed through due legal process, and any construction carried out for such purposes will be removed.”

إرسال تعليق