Top News

पांवटा साहिब में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा: श्रद्धा और भक्ति से गूंजा शहर..

 

पांवटा साहिब में  निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा: श्रद्धा और भक्ति से गूंजा शहर..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब, 


प्रथम वर्ष की अभूतपूर्व सफलता के बाद इस वर्ष भी दूसरी भगवान श्री जगन्नाथ, उनके भ्राता भगवान बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा की दिव्य रथयात्रा का भव्य आयोजन किया गया बद्रीपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। जैसे ही भगवान जगन्नाथ का सुसज्जित रथ आगे बढ़ा, पूरा वातावरण “जय जगन्नाथ” और “हरे कृष्ण, हरे राम” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। रथयात्रा बद्रीपुर शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों शमशेरपुर, बाय पास, गीता भवन से गुजरते हुए ऐतिहासिक देईजी साहिब राम मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रथयात्रा में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को खींचकर स्वयं को धन्य माना। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के स्वागत के लिए बद्रीपुर शिव मंदिर सहित यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भव्य मंचों का निर्माण किया गया था। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया गया तथा श्रद्धापूर्वक भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण, शीतल जल, शरबत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी व्यापक स्तर पर की गई थीं, जिससे किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।   पूरे यात्रा मार्ग को आकर्षक रंगोलियों, फूलों की सजावट और भव्य तोरण द्वारों से सजाया गया था, जिसने धार्मिक आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया। रथयात्रा के दौरान निरंतर हरिनाम महासंकीर्तन, भजन-कीर्तन और धार्मिक मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। संकीर्तन मंडलियों की मधुर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए भगवान के साथ चलते रहे। आयोजकों ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे, सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देने का माध्यम भी है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, प्रशासन और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। भव्य धार्मिक आयोजन के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से भी आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह देखने को मिला और भगवान जगन्नाथ के जयघोष से पांवटा साहिब का वातावरण देर तक भक्तिरस में सराबोर रहा।


Grand Rath Yatra of Lord Jagannath Held in Paonta Sahib; City Resonates with Faith and Devotion

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib


Following the unprecedented success of the inaugural event, the second grand Rath Yatra (chariot procession) of Lord Jagannath, along with his brother Lord Balabhadra and sister Goddess Subhadra, was organized this year. The procession commenced with traditional rituals and prayers at the ancient Shiva Temple in Badripur. As the beautifully decorated chariot of Lord Jagannath began to move, the atmosphere became imbued with devotion, echoing with chants of "Jai Jagannath" and "Hare Krishna, Hare Rama." Starting from the Badripur Shiva Temple, the procession traversed various routes—including Shamsherpur, the bypass, and Gita Bhavan—before reaching the historic Deiji Sahib Ram Temple. Thousands of devotees flocked to catch a glimpse of the deities during the procession. Women, youth, and children participated with immense enthusiasm and reverence. Devotees considered themselves blessed to pull the Lord's chariot. Grand stages were erected at various locations along the route, including the Badripur Shiva Temple, to welcome Lord Jagannath, Balabhadra, and Mother Subhadra. The deities were welcomed with showers of flower petals at various points, and the traditional 'Chhappan Bhog' (56 offerings) was reverently presented to them. Extensive arrangements were made for the devotees, including the distribution of *Mahaprasad*, cold water, and refreshments, ensuring no one faced any inconvenience. The entire route was adorned with attractive *Rangoli* designs, floral decorations, and grand ceremonial arches, further enhancing the splendor of the religious event. Throughout the procession, the atmosphere remained deeply devotional, filled with continuous *Harinam Mahasankirtan* (congregational chanting), *Bhajan-Kirtan*, and the chanting of religious mantras. Devotees danced and sang along with the deities, accompanied by the melodious performances of *Sankirtan* troupes. The organizers stated that Lord Jagannath's Rath Yatra is not merely a religious event but also a medium to convey messages of love, brotherhood, service, and the preservation of *Sanatan* culture within society. He expressed his gratitude to all the volunteers, social organizations, traders, the administration, and the devotees who contributed to the success of the event. The administration and police had also ensured the necessary security and traffic arrangements for the peaceful and orderly conduct of this grand religious event. Great enthusiasm was evident among the devotees throughout the proceedings, and the atmosphere in Paonta Sahib remained steeped in devotion for a long time, resonating with chants hailing Lord Jagannath.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume