Top News

शिलाई में दिनदहाड़े गो#ली मार*कर ह*त्या की गुत्थी सुलझी, मृतक के बेटे की रंजिश में रची गई थी साजिश,आरोपी गि*#रफ्तार

 



शिलाई में दिनदहाड़े गो#ली मार*कर ह*त्या की गुत्थी सुलझी, मृतक के बेटे की रंजिश में रची गई थी साजिश,आरोपी गि*#रफ्तार


सबसे तेज खबर/सिरमौर


जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाकर एक की हत्या करने के सनसनीखेज मामले को सुलझाने में सिरमौर पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में कथित आरोपी विनोद पुत्र ग्यार सिंह निवासी गांव कथयाड, डाकघर टिम्बी, तहसील शिलाई को 18 नवंबर को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश और सुनियोजित साजिश की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को रविन्द्र सिंह अपने भाई खजान सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर चांदपुर धार से अपने घर क्यारटा पिपलटी लौट रहे थे। सुबह करीब 7:20 बजे कोटी उतरोऊ मोड़ के पास अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी और मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे खजान सिंह नीचे गिर गए। बाद में रविन्द्र सिंह ने अपने हेलमेट के पिछले हिस्से में छेद पाया तथा उसके अंदर से चांदी रंग की धातु की गोली बरामद हुई। रविन्द्र सिंह के सिर और पीठ पर भी चोटें आई थीं। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई खजान सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना शिलाई में अभियोग संख्या 67/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की  विभिन्न धाराओं  तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया तथा SFSL जुन्गा की विशेषज्ञ टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर और SDPO पांवटा साहिब ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद DySP मानवेन्द्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशेष अन्वेषण दल (SIT) गठित किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचनाओं और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।नपुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार, आरोपी विनोद ने अपनी बहन सुमन को मृतक के बेटे रोहित द्वारा घर से भगाकर ले जाने की रंजिश में कथित तौर पर इस वारदात की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। पुलिस आरोपी को अदालत शिलाई में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया में है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Murder by daylight shooting in Shillai solved; conspiracy hatched due to a grudge held by the victim's son; accused arrested.

Sabse Tez Khabar / Sirmaur

The Sirmaur Police have successfully solved a sensational murder case in the Shillai region of Sirmaur district, where two brothers traveling on a motorcycle were fired upon, resulting in the death of one of them. On November 18, the police arrested the accused, Vinod—son of Gyar Singh, a resident of Kathyad village (Post Office: Timbi, Tehsil: Shillai). Preliminary questioning revealed that the murder was the result of a family feud and a carefully orchestrated conspiracy. According to the police, on November 10, 2026, Ravindra Singh was traveling on a motorcycle with his brother, Khajan Singh, returning home to Kyarta Pipalti from Chandpur Dhar. At approximately 7:20 AM, near the Koti Utarou bend, a sudden loud bang was heard, and Khajan Singh, who was riding pillion, fell off the motorcycle. Later, Ravindra Singh discovered a hole in the back of his helmet, from which a silver-colored metal bullet was recovered. Ravindra Singh also sustained injuries to his head and back. Meanwhile, they received the news that his brother, Khajan Singh, had passed away while undergoing treatment. Based on the complaint, a case (FIR No. 67/2026) was registered at the Shillai Police Station under various sections of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) and Section 25 of the Arms Act. The crime scene was inspected, and an expert team from the State Forensic Science Laboratory (SFSL) in Junga arrived to collect scientific evidence. Given the gravity of the case, the Superintendent of Police (SP) for Sirmaur and the SDPO of Paonta Sahib inspected the site. Subsequently, a Special Investigation Team (SIT) was constituted under the leadership of DySP Manvendra Singh Thakur. The team arrested the accused by piecing together the case based on technical evidence, confidential information, and inquiries with local residents. According to the police's preliminary questioning, the accused, Vinod, allegedly planned and executed the crime out of a grudge, following an incident in which the deceased's son, Rohit, had eloped with Vinod's sister, Suman. The police are currently in the process of presenting the accused before the court in Shillai to secure police remand. Further investigation into the case is underway.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume