नाहन स्कूल में एनसीसी दिवस पर दिखा देशभक्ति और प्रतिभा का संगम: 50 कैडेट्स ने लिया प्रतियोगिताओं में भाग.....
सबसे तेज खबर/नाहन
राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में 79वां एनसीसी दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी सेकंड ऑफिसर अमित शर्मा के नेतृत्व में किया गया।एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और रचनात्मकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें भाषण, नारा लेखन, निबंध लेखन, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। इन प्रतियोगिताओं में एनसीसी के 50 कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में कृतिका शर्मा (कक्षा 9वीं-बी) ने प्रथम, सचिन चौहान (कक्षा 7वीं) ने द्वितीय और आदित्य सिंह (कक्षा 9वीं-ए) ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में सचिन चौहान प्रथम, आदित्य सिंह द्वितीय और रितिका (कक्षा 8वीं-ए) तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध लेखन में आदित्य सिंह ने पहला, सचिन चौहान ने दूसरा और दिव्या भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में आदित्य सिंह प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और करण तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम-ए के आदित्य सिंह और अंकित ने प्रथम, टीम-डी की कृतिका और आशिमा ने द्वितीय तथा टीम-बी के दिलप्रीत और गौरव ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि रजनी शर्मा और एनसीसी अधिकारी अमित शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र सेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भावना, प्रज्ञा चौहान, वनीता तोमर, श्यामा, मोनिका, संगीता, उषा, नीरज बाला, गीता, सोनिया, हरीश भूषण, विनोद सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
A Blend of Patriotism and Talent on NCC Day at Nahan School: 50 Cadets Participate in Competitions...
Sabse Tez Khabar/Nahan
The 79th NCC Day was celebrated with great joy and enthusiasm at Government Shamsher Senior Secondary School, Nahan. The school’s acting principal, Rajni Sharma, attended the event as the chief guest. The program was organized under the leadership of NCC Second Officer Amit Sharma. To foster a spirit of patriotism, discipline, and creativity among the students, various competitions were held, including speech, slogan writing, essay writing, drawing, and a quiz. Fifty NCC cadets participated enthusiastically, showcasing their talents. In the speech competition, Kritika Sharma (Class 9-B) secured first place, Sachin Chauhan (Class 7) took second, and Aditya Singh (Class 9-A) finished third. In the slogan writing competition, Sachin Chauhan placed first, Aditya Singh second, and Ritika (Class 8-A) third. In the essay writing competition, Aditya Singh, Sachin Chauhan, and Divya Bharti secured the first, second, and third positions, respectively. Similarly, in the drawing competition, Aditya Singh stood first, Meenakshi second, and Karan third. In the quiz competition, the team of Aditya Singh and Ankit (Team A) took first place, Kritika and Ashima (Team D) secured second, and Dilpreet and Gaurav (Team B) finished third. At the conclusion of the event, chief guest Rajni Sharma and NCC Officer Amit Sharma congratulated all the winners. They encouraged the cadets to embrace the values of discipline, dedication, and service to the nation in their lives. On this occasion, Bhavna, Pragya Chauhan, Vanita Tomar, Shyama, Monika, Sangeeta, Usha, Neeraj Bala, Geeta, Sonia, Harish Bhushan, and Vinod, along with other teachers from the school, were also present.

إرسال تعليق