Sirmour: सिरमौरी ताल के प्राचीन शिव मंदिर में 25 नवंबर से गूंजेंगे वैदिक मंत्र: श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पांच दिवसीय गायत्री एवं महामृत्युंजय यज्ञ महाअनुष्ठान का होगा आयोजन..
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सिरमौरी ताल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 25 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक गायत्री एवं महामृत्युंजय यज्ञ महाअनुष्ठान का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों में उत्साह है। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का निमंत्रण दिया है।आयोजन के तहत 25 से 28 नवंबर तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे गायत्री एवं महामृत्युंजय यज्ञ, सुबह 9 बजे गणपति एवं सर्वदेव पूजन तथा 11 बजे रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर बाद 3 बजे यज्ञ, शाम 5 बजे आरती, 5:20 बजे प्रसाद वितरण और शाम 7:30 बजे संकीर्तन एवं भजन का आयोजन होगा।वहीं, 29 नवंबर को पूर्णाहुति एवं समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दिन सुबह 8 बजे गणपति एवं सर्वदेव पूजा, सुबह 10 बजे रुद्राभिषेक और दोपहर 12:15 बजे पूर्णाहुति होगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक महाअनुष्ठान गांव सिरमौरी ताल, राजबन, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामवासी एवं युवक मंडल सिरमौरी ताल, ग्राम पंचायत मुगलांवाला करतारपुर वासी तथा श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने, धर्मलाभ प्राप्त करने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
Sirmour: Vedic chants to resonate at the ancient Shiva temple in Sirmouri Tal starting November 25; a five-day 'Gayatri and Mahamrityunjaya Yajna' grand ritual to be organized by the Shri Paonta Sahib Welfare Society.
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
The Shri Paonta Sahib Welfare Society of Sirmour district will host a grand 'Gayatri and Mahamrityunjaya Yajna' (a major Vedic ritual) at the ancient Shiva temple in Sirmouri Tal, from November 25 to November 29, 2026. There is great enthusiasm among the local devotees and those with a deep interest in religious traditions. The organizers have invited all residents of the region to participate in the event and attain spiritual merit. As part of the proceedings, various religious rituals will be conducted daily from November 25 to 28. Each day, a 'Gayatri and Mahamrityunjaya Yajna' will take place at 4:30 AM, followed by 'Ganpati and Sarvadev Pujan' (worship of Lord Ganesha and all deities) at 9:00 AM, and 'Rudrabhishek' at 11:00 AM. Additionally, there will be a Yajna session at 3:00 PM, 'Aarti' at 5:00 PM, distribution of 'Prasad' at 5:20 PM, and 'Sankirtan' (devotional singing) and 'Bhajans' at 7:30 PM. On November 29, the 'Purnahuti' (concluding offering) and the closing ceremony will take place. On this day, 'Ganpati and Sarvadev Puja' will be held at 8:00 AM, 'Rudrabhishek' at 10:00 AM, and the 'Purnahuti' at 12:15 PM. This will be followed by a grand 'Bhandara' (community feast) at 12:45 PM. This major religious event will be held in the village of Sirmouri Tal, near Rajban, in the Paonta Sahib area of Sirmour district (Himachal Pradesh). The event is being organized jointly by the villagers and the 'Yuvak Mandal' (youth group) of Sirmouri Tal, the residents of Gram Panchayat Muglanwala Kartarpur, and the Shri Paonta Sahib Welfare Society. The organizers have appealed to all devotees to arrive at the scheduled time to participate in the religious rituals, attain spiritual merit, and partake of the *prasad*.

إرسال تعليق