Top News

सिरमौर: कालाआम्ब में नशे के खिलाफ SIU नाहन की बड़ी का#र्रवाई, 11.54 ग्राम चि#*ट्टे के साथ हरियाणा के दो आ#रोपी गि#र*फ्तार..

 सिरमौर: कालाआम्ब में नशे के खिलाफ SIU नाहन की बड़ी का#र्रवाई, 11.54 ग्राम चि#*ट्टे के साथ हरियाणा के दो आ#रोपी गि#र*फ्तार..

सबसे तेज खबर/सिरमौर 

जिला सिरमौर पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) नाहन ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को 11.54 ग्राम चिट्टा/स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कालाआम्ब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार SIU नाहन की टीम सैनवाला, मोगीनंद और कालाआम्ब क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुनील कुमार उर्फ विक्की और बृजमोहन नामक दो व्यक्ति मोगीनंद तथा आसपास के क्षेत्रों में कथित तौर पर चिट्टे की तस्करी में संलिप्त हैं। सूचना के मुताबिक दोनों उस समय मोगीनंद स्थित हिमुडा कॉलोनी में पीपल के पेड़ के पास मौजूद थे।  सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों की नियमानुसार तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से कुल 11.54 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार उर्फ विक्की (35) पुत्र ज्ञानचंद निवासी वार्ड नंबर-9, वाल्मीकि बस्ती नारायणगढ़ तथा बृजमोहन (30) पुत्र चमन लाल निवासी गांव डैरा, डाकघर हमीदपुर, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस थाना कालाआम्ब में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से लाते थे तथा इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Sirmaur: Major crackdown against drugs by SIU Nahan in Kala-Amb; two individuals from Haryana arrested with 11.54 grams of 'chitta' (synthetic drug/smack).

Sabse Tez Khabar/Sirmaur

The Special Investigation Unit (SIU) Nahan of the Sirmaur District Police has arrested two individuals for drug trafficking, recovering 11.54 grams of 'chitta' (synthetic drug/smack) from their possession. A case has been registered against both accused at the Kala-Amb Police Station under the NDPS Act, and further investigation is underway. According to information provided by the police, the SIU Nahan team was on patrol in the Sainwala, Moginand, and Kala-Amb areas when they received a tip-off that two individuals—Sunil Kumar (alias Vicky) and Brijmohan—were allegedly involved in the trafficking of 'chitta' in Moginand and its surrounding areas. Acting on this information, the police team reached the HIMUDA Colony in Moginand, near a Peepal tree, where the two suspects were present. The police conducted a search of the suspects in accordance with legal procedures and recovered a total of 11.54 grams of 'chitta'/smack from them. Both individuals were arrested on the spot. The arrested suspects have been identified as Sunil Kumar (alias Vicky), 35, son of Gyanchand, a resident of Ward No. 9, Valmiki Basti, Naraingarh; and Brijmohan, 30, son of Chaman Lal, a resident of village Daira, Post Office Hamidpur, Tehsil Naraingarh, District Ambala (Haryana). A case has been registered against both accused at the Kala-Amb Police Station under the NDPS Act. The police are currently conducting a further investigation to determine the source of the narcotics and to identify other individuals who may be involved in this network.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume