Top News

कपड़ों की दुकान से 5.90 ग्राम चिट्टा और 44 हजार रुपये बरामद, एक गिरफ्तार अंब पुलिस ने शुरू की जांच, नशे की सप्लाई से जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी टीम

 

कपड़ों की दुकान से 5.90 ग्राम चिट्टा और 44 हजार रुपये बरामद, एक गिरफ्तार अंब पुलिस ने शुरू की जांच, नशे की सप्लाई से जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी टीम

 सबसे तेज खबर/ऊना

जिला ऊना के अंब क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान से 5.90 ग्राम चिट्टा और 44 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने मामले में नरेश कुमार उर्फ मनीष बख्शी निवासी ठठल, तहसील अंब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई नैहरियां रोड अंब पर पुराने सेंट्रल बैंक के पास स्थित दुकान में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना अंब के प्रभारी निरीक्षक विपिन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान की तलाशी ली। इस दौरान कथित तौर पर चिट्टा और नकदी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस नशीले पदार्थ की खरीद के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। जांच के दौरान बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

5.90 grams of 'chitta' (synthetic drug) and Rs 44,000 in cash seized from a clothing store; one person arrested. Amb police have initiated an investigation, with a team working to identify others involved in the drug supply network.

Sabse Tez Khabar/Una


In the Amb area of ​​Una district, police have taken action against the illegal drug trade by seizing 5.90 grams of 'chitta' and Rs 44,000 in cash from a readymade clothing store. The police have arrested Naresh Kumar, alias Manish Bakshi—a resident of Thathal, Tehsil Amb—in connection with the case. A case has been registered against the accused under the NDPS (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) Act, and an investigation is underway. The operation was carried out based on a tip-off at the shop, located near the old Central Bank building on Nehrian Road, Amb. According to reports, a police team led by Inspector Vipin Sharma, Station House Officer (SHO) of Amb, searched the premises. During the search, the 'chitta' and cash were allegedly discovered and subsequently seized by the police. DSP (Amb) Anil Patial stated that the matter is being investigated thoroughly. The police are working to trace the source from which the narcotics were procured and to identify other individuals linked to the supply chain. Both backward and forward linkages are being examined as part of the investigation to uncover others involved in this drug trade.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume