Top News

जिला सिरमौर की बेटी डॉ. अंजलि सैनी अब अपने ही क्षेत्र में करेंगी मरीजों का उपचार...

जिला सिरमौर की बेटी डॉ. अंजलि सैनी अब अपने ही क्षेत्र में करेंगी मरीजों का उपचार...

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के गांव नवादा की बेटी डॉ. अंजलि सैनी अब सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र की महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम की निदेशक नसीमा बेगम ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, गांव नवादा निवासी जस्मेर सैनी की बेटी डॉ. अंजलि सैनी के प्रथम नियुक्ति आदेश सिविल अस्पताल चौपाल, जिला शिमला के लिए जारी किए गए थे। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने मांग उठाई कि पांवटा साहिब की बेटी को अपने गृह क्षेत्र में सेवाएं देने का अवसर दिया जाए, ताकि स्थानीय महिलाओं को स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाओं के लिए अन्य स्थानों का रुख न करना पड़े। क्षेत्रवासियों की मांग और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नसीमा बेगम ने यह मामला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया। मुख्यमंत्री ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए डॉ. अंजलि सैनी के नियुक्ति आदेशों में संशोधन कर उनकी तैनाती सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में करने की स्वीकृति प्रदान की।

नसीमा बेगम ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पांवटा साहिब की बेटी का अपने ही क्षेत्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं देना सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से स्थानीय महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। डॉ. अंजलि सैनी की नियुक्ति की खबर से गांव नवादा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव नवादा पहुंचने पर नसीमा बेगम का स्वागत किया तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नसीमा बेगम का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि डॉ. अंजलि सैनी की नियुक्ति से क्षेत्र की महिलाओं को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी और उन्हें उपचार के लिए दूरदराज के अस्पतालों में जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume