Top News

मानवता की मिसाल: गरीब परिवार के आशियाने की सुरक्षा के लिए अमरनाथ गौतम ने भेंट की 18×40 फीट की तिरपाल..

मानवता की मिसाल: गरीब परिवार के आशियाने की सुरक्षा के लिए अमरनाथ गौतम ने भेंट की 18×40 फीट की तिरपाल..

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)

ग्राम पंचायत बल्ह चुरानी, विकास खंड घुमारवीं, जिला बिलासपुर में एक जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए सराहनीय पहल की गई। पंचायत प्रधान नीलम कुमारी गौतम, उपप्रधान राकेश चंदेल (बिट्टू) तथा वार्ड नंबर-2 गहरा की सदस्य कंचना शर्मा की उपस्थिति में HPRS के असिस्टेंट कमिश्नर अमरनाथ गौतम ने गरीब परिवार के सदस्य ज्ञान चंद शर्मा के मकान की सुरक्षा के लिए 18×40 फीट की तिरपाल उपलब्ध करवाई। अमरनाथ गौतम वर्तमान में जिला सिरमौर के  पांवटा साहिब के में अपनी सेवाएं दे रहे है। अमरनाथ गौतम स्वयं ज्ञान चंद शर्मा के घर पहुंचे और उनकी पत्नी को तिरपाल भेंट की। बताया गया कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए यह सहायता मकान को नुकसान से बचाने के उद्देश्य से दी गई है। इस तिरपाल से न केवल ज्ञान चंद शर्मा का मकान सुरक्षित रहेगा, बल्कि उनकी माता के मकान को भी बारिश से होने वाले संभावित नुकसान से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरत के समय इस प्रकार की सहायता जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होती है।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume