Top News

कालाआम्ब में 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सहित व्यक्ति गिर*फ्तार...

पुलिस थाना कालाआम्ब की टीम ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कल पुलिस टीम कालाआम्ब चौक के समीप माँ भगवती जूस कॉर्नर के पास गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने देवेन्द्र दत्त पुत्र टिका राम निवासी नलका खोल, डाकघर मात्तर, तहसील नाहन, जिला सिरमौर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 24 बोतल अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टैग) "For Sale in UT Chandigarh Only" बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है तथा शराब की अवैध तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume