.jpeg)
NEET 2026: हिमाचल की फाइनल मेरिट लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट
सबसे तेज खबर/हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में NEET UG 2026 के तहत MBBS और BDS में दाखिले के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU) की ओर से जारी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार राउंड-2 की फाइनल मेरिट लिस्ट 5 सितंबर 2026 को जारी की जानी थी। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों के लिए कॉलेज, कोर्स और कोटा की पसंद भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 6 से 8 सितंबर 2026 दोपहर 1 बजे तक अपनी पसंद दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद 10 सितंबर को प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट और 11 सितंबर को फाइनल सीट अलॉटमेंट किया जाना प्रस्तावित है। सीट मिलने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर संबंधित मेडिकल या डेंटल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे काउंसलिंग से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण सूचना, सीट आवंटन और रिपोर्टिंग संबंधी निर्देश के लिए AMRU की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें। काउंसलिंग प्रक्रिया में किसी भी बदलाव की जानकारी भी विश्वविद्यालय की ओर से आधिकारिक नोटिस के माध्यम से दी जाएगी।
NEET 2026: Major Update Regarding Himachal's Final Merit List
Sabse Tez Khabar/Himachal Pradesh
The second round of counseling for MBBS and BDS admissions under NEET UG 2026 is currently underway in Himachal Pradesh. According to the counseling schedule released by Atal Medical and Research University (AMRU), the final merit list for Round 2 was scheduled for release on September 5, 2026. Subsequently, the process for eligible candidates to submit their preferences for colleges, courses, and quotas commenced. As per the official schedule, candidates can submit their choices from September 6 to September 8, 2026 (until 1:00 PM). Following this, the provisional seat allotment is proposed for September 10, and the final seat allotment for September 11. Candidates allotted seats must report to their respective medical or dental colleges within the stipulated timeframe. Candidates are advised to regularly check the official AMRU website for important updates regarding counseling, seat allotment, and reporting instructions. Any changes to the counseling process will also be communicated by the university through official notices.
إرسال تعليق