Top News

एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया शिलाई कॉलेज का मान, राष्ट्रीय ट्रेकिंग कैंप में जीते तीन पुरस्कार....

सबसे तेज खबर/ शिलाई

राजकीय महाविद्यालय शिलाई की तीन वरिष्ठ विंग (एसडब्ल्यू) एनसीसी कैडेट्स ने 13 से 20 जून तक जयपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट (सोलन) में आयोजित पीएचएचपी एंड सी ट्रेकिंग कैंप-2 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। शिविर का आयोजन 1 एचपी गर्ल्स बटालियन सोलन द्वारा किया गया था।

अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस ट्रेकिंग शिविर में देश के विभिन्न राज्यों और एनसीसी निदेशालयों से आए कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर के दौरान साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
राजकीय महाविद्यालय शिलाई की कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन पुरस्कार अपने नाम किए। समूह नृत्य प्रतियोगिता में पीएचएचपी एंड सी निदेशालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें कैडेट आराधना तोमर और कैडेट अनुष्का ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए टीम का सफल नेतृत्व किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में कैडेट कौशल्या ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं संस्कृत एकल गीत प्रतियोगिता में कैडेट अनुष्का ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी मधुर प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कैडेट्स की इन उपलब्धियों से राजकीय महाविद्यालय शिलाई का गौरव बढ़ा है। महाविद्यालय प्रशासन, एनसीसी अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने सफल कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume