सिरमौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: छह माह में 163 गुमशुदा लोगों को खोजा..
सबसे तेज खबर/ सिरमौर
जिला सिरमौर पुलिस ने वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए कुल 163 लोगों को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया है।
पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद किए गए 163 गुमशुदा व्यक्तियों में 102 महिलाएं, 35 पुरुष, 25 बच्चे तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। यह सफलता जिला पुलिस की मिसिंग सेल और विभिन्न पुलिस थानों से गठित विशेष टीमों के लगातार प्रयासों का परिणाम है।
पुलिस की टीमों ने जिला ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों और बाहरी राज्यों में भी तलाश अभियान चलाकर गुमशुदा लोगों का पता लगाया। सभी बरामद व्यक्तियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
जिला पुलिस ने बताया कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश को लेकर भविष्य में भी इसी तरह गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ अभियान जारी रखा जाएगा, ताकि लापता लोगों को जल्द से जल्द उनके परिवारों से मिलाया जा सके।
إرسال تعليق