Top News

सिरमौर में भीषण सड़क हादसा:250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला टीचर सहित तीन लोगों की मौत..एक गंभीर रूप से घायल...



सिरमौर में भीषण सड़क हादसा:250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला टीचर सहित तीन लोगों की मौत..एक गंभीर रूप से घायल...

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 


सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, अधिकारी जेटली रविवार शाम करीब 7:30 बजे अपने परिवार के साथ सराहां से अपने घर की ओर जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी उर्मिला जेटली, बेटा यशस्वी तथा महिला शिक्षक रीना शर्मा भी सवार थीं। सराहां बस स्टैंड से करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में महिला शिक्षक रीना शर्मा (48) पत्नी राम लाल निवासी धरगौण, सराहां तथा कार चालक अधिकारी जेटली (65) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी उर्मिला जेटली ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दंपत्ति का बेटा यशस्वी गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा। उधर, पच्छाद प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये तथा घायल को 5 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।


Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume