Top News

मेरिट या सिफारिश? 700 नियुक्तियों पर भाजपा ने उठाए सवाल..सरकार जारी करे श्वेत पत्र बोले बलदेव सिंह तोमर



मेरिट या सिफारिश? 700 नियुक्तियों पर भाजपा ने उठाए सवाल..सरकार जारी करे श्वेत पत्र बोले बलदेव सिंह तोमर

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के रोजगार संबंधी बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि मंत्री ने 700 लोगों को नौकरी दिलाने का दावा किया है, तो सरकार इस पूरे मामले पर श्वेत पत्र जारी करे। उन्होंने कहा कि सरकार स्पष्ट करे कि संबंधित नियुक्तियां किस नियम, प्रक्रिया और चयन प्रणाली के तहत हुईं तथा लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक की जाए।

तोमर ने आरोप लगाया कि यदि किसी मंत्री की सिफारिश के आधार पर नियुक्तियां हुई हैं, तो यह सरकार के पारदर्शी भर्ती और मेरिट आधारित चयन के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक ओर बैकडोर भर्ती समाप्त करने की बात करते हैं, जबकि दूसरी ओर मंत्री सार्वजनिक मंचों से नौकरी दिलाने का श्रेय ले रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन साढ़े तीन वर्ष बीतने के बाद भी लाखों युवा भर्ती परीक्षाओं और नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि योग्य अभ्यर्थियों की अनदेखी कर सिफारिश की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है।
बलदेव तोमर ने कहा कि यदि मंत्री का दावा सही है तो सरकार 700 नियुक्तियों का पूरा विवरण सार्वजनिक करे और यदि दावा गलत है तो जनता को गुमराह करने के लिए मंत्री माफी मांगें। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume