Top News

ऑनलाइन सुविधाएं ठप, जवाबदेही गायब, नाहन मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट दो महीने से बंद...

 

ऑनलाइन सुविधाएं ठप, जवाबदेही गायब, नाहन मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट दो महीने से बंद...

सबसे तेज खबर/ नाहन


जिला सिरमौर के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान, डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन का डिजिटल सिस्टम पिछले दो महीनों से पूरी तरह से वेंटिलेटर पर है। सरकार जहां एक तरफ हर सरकारी विभाग को ऑनलाइन करने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं नाहन मेडिकल कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट (yspgmc.org.in) पिछले दो महीने से ज्यादा समय से पूरी तरह से बंद पड़ी है इस मामले में सबसे चौंकाने वाला और सनसनीखेज खुलासा खुद अस्पताल प्रबंधन ने किया है। प्रबंधन ने यह स्वीकार किया है कि तकनीकी कारणों से वेबसाइट पिछले दो महीनों से बंद है, लेकिन जब यह गंभीर सवाल पूछा गया कि यह वेबसाइट दोबारा कब शुरू होगी, तो जिम्मेदार अधिकारियों के पास इसका कोई निश्चित जवाब नहीं था। साफ है कि प्रशासन को खुद नहीं पता कि यह वेबसाइट कब बहाल होगी। स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों का साफ कहना है कि डिजिटल दौर में किसी भी मेडिकल कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य मरीजों और जनता को घर बैठे बुनियादी सुविधाएं और जानकारियां देना होता है। एक आदर्श व्यवस्था में वेबसाइट पर जो चीजें अनिवार्य रूप से 'होनी चाहिए', मौजूदा समय में इस बंद वेबसाइट के कारण उन सभी संभावनाओं का रास्ता ब्लॉक हो चुका है। अस्पताल में कौन सा विशेषज्ञ डॉक्टर (Specialist) किस दिन बैठता है या कौन छुट्टी पर है, इसकी पूरी सूची ऑनलाइन उपलब्ध होनी चाहिए ताकि मरीजों को पहले से पता रहे। लेकिन नाहन में वेबसाइट बंद होने से मरीजों के लिए ऐसी किसी भी ऑनलाइन जानकारी की उम्मीद ही खत्म हो चुकी है। शिलाई, संगड़ाह, सराहां और हरिपुरधार जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले गरीब मरीजों को केवल यह पता करने के लिए मीलों का सफर तय करके अस्पताल न आना पड़े कि संबंधित डॉक्टर आज ड्यूटी पर हैं या नहीं। लेकिन मौजूदा समय में सूचनाओं के अभाव के कारण इन गरीब मरीजों का पैसा और समय दोनों दांव पर लगा है। मेडिकल कॉलेज के नए टेंडर, विभिन्न पदों पर होने वाली नियुक्तियां, ब्लड बैंक की लाइव स्थिति और जरूरी इमरजेंसी नंबर्स डिजिटल माध्यम से जनता के सामने होने चाहिए। लेकिन नाहन अस्पताल में वेबसाइट पर ताला लगा होने से यह पूरा जरिया बंद पड़ा है। डिजिटल युग में किसी इतने बड़े मेडिकल संस्थान की वेबसाइट का दो महीने तक बंद रहना और आगे शुरू होने की कोई समय-सीमा (Deadline) न होना, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। दो महीने का लंबा समय बीत जाने के बाद भी इस तकनीकी फॉल्ट को ठीक करने या डोमेन/वेबसाइट को रीन्यू कराने के लिए कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए? क्या सिरमौर की जनता को बुनियादी स्वास्थ्य सूचनाओं के लिए भी इसी तरह परेशान होना पड़ेगा? क्या स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी इस मामले का कड़ा संज्ञान लेंगे, या फिर दो महीने का यह तकनीकी फॉल्ट आने वाले कई महीनों तक मरीजों की मुसीबतें यूं ही बढ़ाता रहेगा?


Online services stalled, accountability missing; Nahan Medical College website down for two months...

Sabse Tez Khabar / Nahan


The digital system of Dr. Y.S. Parmar Government Medical College and Hospital, Nahan—the largest healthcare institution in Sirmaur district—has been effectively on "ventilator support" for the past two months. While the government makes grand claims about digitizing every department, the official website of Nahan Medical College (yspgmc.org.in) has been completely non-functional for over two months. The most shocking revelation regarding this matter has come from the hospital management itself. The management admitted that the website has been down due to technical reasons, yet when asked exactly when it would be restored, responsible officials had no definitive answer. It is evident that the administration itself is unaware of when the website will be back online. Locals and intellectuals argue that in this digital age, the primary purpose of a medical college's official website is to provide patients and the public with access to basic services and information from the comfort of their homes. Essential features that *should* be available on the website are currently inaccessible because the site is down. A complete list—detailing which specialist doctors are available on specific days and who is on leave—should be accessible online so that patients can plan accordingly. However, with the Nahan website down, any hope for such online information has vanished for patients. Patients from remote areas like Shillai, Sangrah, Sarahan, and Haripurdhar should not have to travel miles just to find out if a specific doctor is on duty. Yet, due to the lack of information, both the money and time of these underprivileged patients are being wasted. Information regarding new medical college tenders, recruitment for various posts, the real-time status of the blood bank, and critical emergency contact numbers should be publicly available via digital channels. However, this entire channel of communication remains inaccessible because the Nahan hospital's website is down. In this digital age, the fact that the website of such a major medical institution has been offline for two months—with no deadline set for its restoration—raises serious questions about the administration's functioning. Why have no concrete steps been taken to fix this technical glitch or renew the domain/website, even after such a long period? Will the people of Sirmaur continue to face such inconvenience just to access basic health information? Will senior Health Department officials take serious note of this matter, or will this technical issue continue to compound the difficulties faced by patients for months to come?

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume