बांगरण पुल के पास 4 लीटर अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार:आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज...
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 4 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान टीम बांगरण पुल के समीप सड़क पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देस राज निवासी कांशीपुर, डाकघर निहालगढ़, तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से 4 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
Man arrested with 4 liters of illicit liquor near Bangran Bridge; case registered under the Excise Act...
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
A team from the Puruwala Police Station in Sirmaur district has seized 4 liters of illicit liquor from an individual during an operation against the illegal liquor trade. According to the police, the team was patrolling the road near Bangran Bridge when, acting on a tip-off, they recovered 4 liters of illicit liquor from the possession of Des Raj—a resident of Kanshipur (Post Office Nihalgarh, Tehsil Paonta Sahib). The police have registered a case against the accused at the Puruwala Police Station under the Excise Act, and further investigation into the matter is underway.

إرسال تعليق