Top News

सिरमौर: गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा साहिब के खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक

 



सिरमौर: गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा साहिब के खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक


सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब..


 गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई क्लस्टर-16 बास्केटबॉल बॉयज टूर्नामेंट में द्वितीय रनर-अप रहते हुए कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता नव शारदा पब्लिक स्कूल, भूना (हरियाणा) में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के 74 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। टीम कोच गुरनाम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम में गौरव ठाकुर, आकाश, तेजवीर सिंह, रोनिक तोमर, भूपेंद्र कुमार, इशांत बोहरा, ज़िशान अली और लक्ष्य गुप्ता शामिल रहे। विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने खिलाड़ियों और कोच गुरनाम सिंह को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Sirmaur: Guru Nanak Mission School, Paonta Sahib Players Win Bronze Medal

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib...


Displaying a stellar performance, the basketball players of Guru Nanak Mission Public School secured the bronze medal by finishing as the second runners-up in the CBSE Cluster-16 Boys' Basketball Tournament. The competition was held at Nav Sharda Public School, Bhuna (Haryana), featuring teams from 74 schools across various regions. Amidst tough competition, the Guru Nanak Mission Public School team achieved this feat by demonstrating excellent sporting skills, discipline, and sportsmanship. The players performed exceptionally well under the able guidance of team coach Gurnam Singh. The team comprised Gaurav Thakur, Akash, Tejveer Singh, Ronic Tomar, Bhupendra Kumar, Ishant Bohra, Zishan Ali, and Lakshya Gupta. School Director Gurjit Singh Saini and Principal Gurvinder Kaur Chawla congratulated the players and Coach Gurnam Singh. Encouraging the students to participate enthusiastically in sports, they wished the players a bright future.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume