सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नारीवाला निवासी एक व्यक्ति कथित तौर पर अवैध शराब बेचने का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
Sirmaur: Puruwala Police Seize 5 Litres of Illicit Liquor...
Sabse Tez Khabar/ Paonta Sahib
A team from the Puruwala police station seized 5 litres of illicit liquor from an individual during a patrol. The police have registered a case against the accused under the Excise Act and initiated an investigation. The police team was patrolling the area when they received a tip-off that a resident of Nariwala was allegedly involved in the business of selling illicit liquor. Acting on this information, the team searched the individual and recovered 5 litres of illicit liquor from his possession. The police have seized the liquor and registered a case against the accused at the Puruwala police station under the Excise Act. Further investigation into the matter is underway.

إرسال تعليق