मोहर्रम के अवसर पर नाहन में यातायात व्यवस्था में रहेगा अस्थायी परिवर्तन-जिला दण्डाधिकारी
सबसे तेज खबर/ नाहन
जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मोहर्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दृष्टिगत नाहन शहर में यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम हेतु कच्चा टैंक से गुन्नूघाट मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की रिपोर्ट के आधार पर यातायात संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।आदेशानुसार 25 जून 2026 को रात्रि 9:00 बजे से 26 जून 2026 को प्रातः 5:00 बजे तक तथा 26 जून 2026 को दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक गुन्नूघाट से कच्चा टैंक वाया डाइट मार्ग पर सभी प्रकार के यातायात को परिवर्तित किया गया है। इस अवधि के दौरान निजी एवं एचआरटीसी बसों का संचालन दोनों दिशाओं में बस अड्डा नाहन से दिल्ली गेट होते हुए वाया वाल्मीकि बस्ती चौक मार्ग से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए गुन्नूघाट से कच्चा टैंक की ओर एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवाओं से संबंधित वाहनों को आवश्यकतानुसार छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, आदेशों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
Temporary Traffic Changes in Nahan for Muharram – District Magistrate
Sabse Tez Khabar / Nahan
In view of the events organized for Muharram, temporary changes have been made to the traffic arrangements in Nahan town, as per orders issued by the District Magistrate of Sirmaur and Deputy Commissioner Priyanka Verma. The District Magistrate stated that vehicular movement on the route from Kachcha Tank to Gunnughat will be temporarily suspended for the scheduled program. She noted that alternative traffic arrangements have been put in place based on a report from the Police Department. According to the orders, traffic will be diverted on the Gunnughat to Kachcha Tank route (via DIET) during two time slots: from 9:00 PM on June 25, 2026, to 5:00 AM on June 26, 2026, and from 1:00 PM to 8:00 PM on June 26, 2026. During these periods, private and HRTC buses will operate in both directions via the route: Nahan Bus Stand – Delhi Gate – Valmiki Basti Chowk. Additionally, a one-way traffic system will be in effect for two-wheelers and four-wheelers moving from Gunnughat towards Kachcha Tank. Vehicles associated with emergency services will be granted exemptions as required. Appealing for public cooperation, she urged citizens to use alternative routes during the specified times and to adhere to instructions issued by the traffic police and administration; action will be taken in accordance with the rules against any violation of these orders.

إرسال تعليق