Top News

Sirmour: पांवटा साहिब में 7.62 ग्राम स्मैक के साथ शिलाई का युव*क गि*रफ्तार, NDPS एक्ट के तहत माम*ला दर्ज...

सबसे तेज़ खबर/ पांवटा साहिब 

जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। स्पेशल डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम ने एक युवक को 7.62 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जून 2026 को स्पेशल डिटेक्शन सेल की टीम क्षेत्र में गश्त एवं मादक पदार्थों से संबंधित गुप्त सूचनाएं एकत्र करने के लिए निकली हुई थी।

 इसी दौरान सूचना मिली कि बांगरन चौक के पास एक व्यक्ति स्मैक बेचने के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की। उसने अपनी पहचान अरुण पुत्र बंसी राम, निवासी गांव च्यूमू, डाकघर मिलाह, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.62 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाने की योजना बना रहा था। मामले में संभावित अन्य आरोपियों और नशा तस्करी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume