12 जुलाई को आयोजित होगी विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब की मासिक बैठक..
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन, पांवटा साहिब इकाई की मासिक बैठक 12 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) रेस्ट हाउस, पांवटा साहिब में आयोजित की जाएगी। पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष एस. सी. गुप्ता ने सभी पेंशनर साथियों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार तथा हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड से जुड़े पेंशनरों के विभिन्न लंबित मुद्दों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे अपने बहुमूल्य सुझाव एवं विचार साझा करें, ताकि पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रभावी रणनीति तैयार कर संबंधित अधिकारियों एवं सरकार के समक्ष उन्हें मजबूती से उठाया जा सके। एस. सी. गुप्ता ने कहा कि सभी पेंशनर साथियों की सक्रिय भागीदारी संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए संगठन की आवाज को मजबूती मिलेगी।
Monthly Meeting of Electricity Board Pensioners' Welfare Association, Paonta Sahib, to be Held on July 12
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
The monthly meeting of the Himachal State Electricity Board Pensioners' Welfare Association (Paonta Sahib Unit) will be held on July 12, 2026, at 11:00 AM at the Public Works Department (PWD) Rest House, Paonta Sahib. S.C. Gupta, President of the Paonta Sahib unit, has urged all fellow pensioners to attend the meeting in large numbers and make it a success. He stated that various pending issues and problems concerning pensioners—related to both the Himachal Pradesh Government and the Himachal State Electricity Board—would be discussed in detail during the meeting. He appealed to all members to share their valuable suggestions and views so that an effective collective strategy could be formulated to resolve pensioners' issues and present them forcefully before the concerned authorities and the government. S.C. Gupta added that the active participation of all fellow pensioners would further strengthen the organization and reinforce its voice in safeguarding the interests of the pensioners.

إرسال تعليق