सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.07 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम गश्त के दौरान विश्वकर्मा चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ददाहू क्षेत्र के गांव पुडली, डाकघर भरोग बनेड़ी निवासी नवीन ठाकुर पुत्र सुभाष चंद कुंजा से यमुना नदी के रास्ते चिट्टा खरीदकर ला रहा है और उसके पास मादक पदार्थ हो सकता है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.07 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी मादक पदार्थ किससे खरीदकर लाया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
إرسال تعليق