Top News

Paonta Sahib: मानपुर देवड़ा में अवैध सट्टे का भंडाफोड़: पर्चियां और नकदी बरामद...



मानपुर देवड़ा में अवैध सट्टे का भंडाफोड़, पर्चियां और नकदी बरामद

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब 

पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने अवैध जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मानपुर देवड़ा क्षेत्र में कथित रूप से दड़ा-सट्टा खेलवाते एक व्यक्ति को पकड़कर उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को पुलिस थाना पुरुवाला की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मानपुर देवड़ा क्षेत्र में छापेमारी की गई। मौके पर पुलिस ने शिव राम निवासी गांव मानपुर देवड़ा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर को कथित रूप से दड़ा-सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा।

पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को एक रुपये के बदले 80 रुपये मिलने का लालच देकर दड़ा-सट्टा खेलवा रहा था। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से दड़ा-सट्टा संबंधी पर्चियों के साथ 970 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume