Top News

पांवटा साहिब महाविद्यालय में HGCTA की बैठक: CAS व DPC लंबित रहने पर जताया गहरा रोष...


पांवटा साहिब महाविद्यालय में HGCTA की बैठक: CAS व DPC लंबित रहने पर जताया गहरा रोष...

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 

जिला सिरमौर के राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब की स्थानीय हिमाचल गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (HGCTA) इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर में चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन के समर्थन के साथ शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्षा डॉ. दीपाली भंडारी ने की, जबकि संचालन इकाई सचिव डॉ. जसवंत सैनी ने किया।

बैठक में सदस्यों ने कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (CAS) लंबे समय से लागू न होने तथा विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठकें वर्षों से लंबित रहने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि सभी पात्र शिक्षक निर्धारित मानदंड पूरे करते हैं, लेकिन पदोन्नति और कैरियर उन्नयन की प्रक्रिया ठप होने से पूरे शिक्षक वर्ग का मनोबल प्रभावित हो रहा है। शिक्षकों का कहना था कि अन्य विभागों में डीपीसी नियमित रूप से आयोजित हो रही हैं, जबकि उच्च शिक्षा विभाग में लंबित मामलों का समाधान नहीं किया जा रहा। कई बार ज्ञापन और प्रतिवेदन सौंपने के बावजूद न तो डीपीसी आयोजित हुई और न ही CAS लागू किया गया। बैठक में एम.फिल., पीएच.डी. इंक्रीमेंट सहित शिक्षकों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि यदि सरकार और संबंधित अधिकारी शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेते हैं, तो शिक्षक वर्ग अपने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। शिक्षकों ने सरकार से CAS, DPC, एम.फिल./पीएच.डी. इंक्रीमेंट तथा अन्य लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume