Top News

16 सितंबर को पांवटा साहिब से शिलाई तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित...

16 सितंबर को पांवटा साहिब से शिलाई तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब से लेकर शिलाई क्षेत्र तक रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 16 सितंबर 2026, बुधवार को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक करीब 10 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन गिरिनगर पावर हाउस से संबंधित विद्युत लाइन पर आवश्यक कार्य के चलते लिया जा रहा है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार 132 केवी गिरिनगर फीडर (गिरिनगर सब-स्टेशन से आपूर्ति) को निर्धारित समय के दौरान बंद रखा जाएगा। इसके चलते पांवटा साहिब के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शिलाई क्षेत्र तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

बिजली कट से पूरा पांवटा साहिब, रामपुरघाट, देवीनगर, शुभखेड़ा, भेड़ेवाला, बद्रीपुर, पुरुवाला, सतौन और शिलाई समेत इनसे जुड़े आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली आपूर्ति बहाल होने तक सहयोग बनाए रखें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित शटडाउन के कारण उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume