Top News

Paonta Sahib: घुतनपुर स्कूल में नई SMC का गठन, अब्दुल कादिर बने अध्यक्ष...


 Paonta Sahib: घुतनपुर स्कूल में नई SMC का गठन, अब्दुल कादिर बने अध्यक्ष...

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुतनपुर में आम सभा का सफल आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पातलियों के प्रधान मोहन सिंह सहोता ने की। इस अवसर पर उपप्रधान गुरु चरण सिंह, वार्ड सदस्य अख्तर अली, सामाजिक कार्यकर्ता सलीम, विद्यालय प्रभारी आत्माराम शर्मा, शिक्षिकाएं प्रतिभा शर्मा व अंबिका रानी सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों, बुद्धिजीवियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।  सभा के दौरान सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। इसमें अब्दुल कादिर को अध्यक्ष, रूबी को उपाध्यक्ष तथा विद्यालय प्रभारी आत्माराम शर्मा को सचिव चुना गया। वहीं सुमन, मीरा, सफरु, नसीम मोहम्मद, जिशाना, कनीज फातिमा, गुरमीत कौर, अख्तर अली और श्याम लाल भारती को सदस्य बनाया गया। सलाहकार के रूप में मोहन सिंह सहोता, गुरु चरण सिंह, अंबिका रानी और प्रतिभा शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में विद्यालय के समग्र विकास, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प भी लिया। बैठक का समापन सभी सदस्यों द्वारा विद्यालय हित में मिल-जुलकर कार्य करने और शिक्षा के बेहतर वातावरण के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।


Paonta Sahib: New SMC Formed at Ghutanpur School; Abdul Kadir Appointed President...

Sabse Tez Kahbar / Paonta Sahib


A general body meeting was successfully held at Government Senior Secondary School, Ghutanpur. The meeting was presided over by Mohan Singh Sahota, Pradhan of Gram Panchayat Patliyon. Attendees included Deputy Pradhan Guru Charan Singh, Ward Member Akhtar Ali, social activist Salim, School In-charge Atmaram Sharma, and teachers Pratibha Sharma and Ambika Rani, alongside a large number of parents, intellectuals, and local public representatives. During the meeting, a School Management Committee (SMC) was unanimously constituted for the next two years. Abdul Kadir was elected President, Ruby as Vice-President, and School In-charge Atmaram Sharma as Secretary. Additionally, Suman, Meera, Safru, Naseem Mohammad, Jishana, Kaneez Fatima, Gurmeet Kaur, Akhtar Ali, and Shyam Lal Bharti were appointed as members. Mohan Singh Sahota, Guru Charan Singh, Ambika Rani, and Pratibha Sharma were entrusted with responsibilities as advisors. The meeting featured detailed discussions on key topics such as the school's overall development, improvement in the quality of students' education, expansion of infrastructure, and active parental participation. The attendees pledged to make collective efforts to elevate the school to new heights in the field of education. The meeting concluded with a resolve by all members to work together for the school's welfare and to create a better educational environment.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume