पांवटा साहिब में निकला कैंडल मार्च,शहीद लोबगा रंगज़ेन को दी श्रद्धांजलि,170 तिब्बती शहीदों को किया याद..
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस और क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ, पांवटा साहिब एवं पुरुवाला के सदस्यों ने शहीद लोबगा रंगज़ेन को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शांतिपूर्ण कैंडललाइट मार्च निकाला। यह मार्च शाम 6:00 बजे भुप्पुर से शुरू होकर बद्रीपुर व पांवटा मुख्य बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय, पांवटा साहिब पर समाप्त हुआ। मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर शांति, न्याय और मानवाधिकारों का संदेश दिया।
आयोजकों ने बताया कि तिब्बती युवा लोबगा रंगज़ेन ने 2 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने आत्मदाह कर तिब्बती लोगों की समस्याओं की ओर दुनिया का ध्यान खींचा था। उनके बलिदान के सम्मान में यह मार्च निकाला गया। इस दौरान अब तक तिब्बत की आज़ादी के लिए आत्मदाह करने वाले 170 तिब्बती शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस दौरान सेंकडो तिब्बती समुदाय के लोगो ने हाथ में केंडल ले कर शांति मार्च निकाला साथ ही सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवांग पेलजोर, छेरिंग तेनपा और महिला संघ अध्यक्ष दावा डोलमा, टाशी वांगमो विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि इस मार्च का उद्देश्य शांति और मानवाधिकारों के मूल्यों को मजबूत करना है।
إرسال تعليق