Top News

सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन के लिए 21, 22 व 23 अगस्त को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन के लिए 21, 22 व 23 अगस्त को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

सबसे तेज खबर/ हिमाचल प्रदेश 

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 21 अप्रैल, 2026 से शुरु किया गया और 21, 22 व 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ समापन किया जाना है। यह जानकारी सहायक मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार ठाकुर ने दी। विशेष लोक अदालत आयोजन के दौरान माननीय सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित मामले शामिल किया जाने है विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार/समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा अथवा सचिव विधिक सेवा प्राधिकार समिति पक्षकारों की मदद करेंगे और पक्षकार इन सुलह प्रयास हेतु बैठकों व वार्ताओं में सशरीर अथवा आभासी रूप से शामिल हो सकेंगे।

समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का लक्ष्य सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है इसलिए सम्बंधित पक्षों को आमंत्रण अधिवक्तागण, वादकारियों तथा अन्य सभी सम्बंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया है। समाधान समारोह में सम्बंधित पक्षों को आमंत्रण अधिवक्तागण, वादकारियों तथा अन्य सभी सम्बंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया है तथा शामिल होने के लिए गूगल फॉर्म जोकि  सर्वाेच्च न्यायालय के वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है ।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume