Top News

सिरमौर: रेणुका जी में चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 3.15 ग्राम हेरोइन की बरामद...

सिरमौर: रेणुका जी में चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 3.15 ग्राम हेरोइन की बरामद

सबसे तेज खबर/ सिरमौर 

जिला सिरमौर के पुलिस थाना रेणुका जी की पुलिस टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान नवदुर्गा आईटीआई, बड़ौन के समीप एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (HP71A-6785) को जांच के लिए रोका गया। 

पुलिस को देखकर बाइक पर सवार दोनों युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान विभोर शर्मा निवासी बड़ौन तथा अजय तोमर निवासी कोटी धीमान, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 3.15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना रेणुका जी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume