राष्ट्रीय आविष्कार अभियान से विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, स्कूल बैग पाकर खिले चेहरे....
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तारुवाला में विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के प्रभारी खजान सिंह तथा धरम सिंह ने विद्यार्थियों को बैग वितरित किए। बैग मिलने पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाना है, ताकि उनकी सीखने की प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाया जा सके। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस तरह की पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता हिंदी संतोष तोमर और अंग्रेजी प्रवक्ता सुमति शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
Students receive educational materials and school bags under the Rashtriya Avishkar Abhiyan; faces light up with joy...
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
Under the Rashtriya Avishkar Abhiyan (National Innovation Campaign), school bags were distributed to students at PM-SHRI Government Senior Secondary School, Taruwala, in Sirmaur district. The bags were handed out by the school's Principal, Jogi Ram Kanyal, along with the campaign's in-charges, Khajan Singh and Dharam Singh. The students showed great enthusiasm upon receiving the bags. The program aims to encourage students in their education and provide them with essential educational materials to facilitate a smoother learning process. The school administration stated that such initiatives play a vital role in the holistic development of students while fostering a scientific mindset and a spirit of innovation. The Principal, teaching staff, and students were present on the occasion. Senior Hindi Lecturer Santosh Tomar and English Lecturer Sumati Sharma were also notably present.
.jpeg)
إرسال تعليق