युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा पीएम का संबोधन : कश्यप
सबसे तेज खबर/नाहन
सिरमौर जिले के कालाअम्ब में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संवाद युवाओं में नई ऊर्जा पैदा करेगा और अधिक से अधिक युवा खेलों को अपने करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे संवाद कार्यक्रम युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने में भी मददगार साबित होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही।
PM's address will inspire the youth: Kashyap
Sabse Tez Khabar/Nahan
A 'Khelo India Samvad' (dialogue) program was organized at Kala-Amb in the Sirmaur district. A large number of youths attended the event and listened to Prime Minister Narendra Modi's address. Member of Parliament (MP) Suresh Kashyap was present as a special guest on the occasion. He stated that the Prime Minister's address would play a pivotal role in inspiring the youth towards sports and engaging them in sporting activities. MP Suresh Kashyap remarked that under the leadership of Prime Minister Narendra Modi, the country has made remarkable progress in the field of sports. Indian athletes are bringing laurels to the nation through outstanding performances in various national and international competitions. He added that the Prime Minister's interaction would infuse new energy into the youth, encouraging more of them to pursue sports as a career. He noted that the government is making continuous efforts to nurture sporting talent and provide better platforms for the youth. Such dialogue programs will prove helpful in fostering an interest in sports among the youth while also honing their talent. A large number of young people participated in the event.

إرسال تعليق