Top News

गॉल टेस्ट में ध्रुव जुरेल पर भारी पड़ सकते हैं सरफराज खान, स्पिन के खिलाफ खास रिकॉर्ड बना रहा फर्क


गॉल टेस्ट में ध्रुव जुरेल पर भारी पड़ सकते हैं सरफराज खान, स्पिन के खिलाफ खास रिकॉर्ड बना रहा फर्क

सबसे तेज खबर/श्रीलंका



श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम में चयन को लेकर बढ़ी चर्चा, गॉल की पिच पर सरफराज की बल्लेबाजी शैली को मिल सकता है फायदा श्रीलंका के गॉल में होने वाले पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम के प्लेइंग-11 को लेकर तस्वीर दिलचस्प हो गई है। साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद सरफराज खान की टेस्ट टीम में वापसी हुई है, लेकिन अब उनका इस्तेमाल सिर्फ सुदर्शन के विकल्प के तौर पर होता नहीं दिख रहा। देवदत्त पडिक्कल ने अभ्यास मैच में नाबाद 142 रन बनाकर नंबर-3 पर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। ऐसे में मध्यक्रम में जगह के लिए सरफराज खान और ध्रुव जुरेल के बीच मुकाबला हो सकता है। ध्रुव जुरेल के पक्ष में उनका टेस्ट अनुभव और विकेटकीपिंग की अतिरिक्त क्षमता है। उन्होंने दबाव की परिस्थितियों में भारत के लिए उपयोगी पारियां खेली हैं और हाल ही में गॉल में भारत ए की ओर से नाबाद 141 रन की पारी भी खेल चुके हैं।

 इसके बावजूद गॉल की परिस्थितियां सरफराज के पक्ष में जा सकती हैं। गॉल की पिच पर जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिन और टर्न बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन जाते हैं। ऐसे में स्पिन के खिलाफ आक्रामक और अलग अंदाज से बल्लेबाजी करने वाला खिलाड़ी टीम के लिए अहम हो सकता है। सरफराज खान की सबसे बड़ी ताकत स्पिन के खिलाफ उनका बल्लेबाजी तरीका है। वह क्रीज का इस्तेमाल करने के साथ स्वीप, पैडल और स्क्वायर क्षेत्र में शॉट लगाने में माहिर हैं। 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में उनकी 150 रन की पारी में 96 रन विकेट के पीछे के क्षेत्र से आए थे, जो उनकी अनोखी बल्लेबाजी शैली को दर्शाता है। टेस्ट क्रिकेट में सरफराज ने अब तक 371 रन 37.10 की औसत से बनाए हैं, जबकि जुरेल के नाम 478 रन 34.14 की औसत से हैं। आंकड़ों में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन गॉल की स्पिन-friendly परिस्थितियों में सरफराज की स्पिन खेलने की क्षमता उन्हें जुरेल पर बढ़त दिला सकती है। भारत की रणनीति अगर स्पिनरों पर दबाव बनाने और उनकी लय तोड़ने की है, तो सरफराज को प्लेइंग-11 में मौका मिलना तय रणनीतिक फैसला साबित हो सकता है।


Sarfaraz Khan Could Edge Out Dhruv Jurel for the Galle Test; His Record Against Spin Makes the Difference

Sabse Tez Khabar/Sri Lanka; 



Speculation regarding the Indian team selection has intensified ahead of the first Test against Sri Lanka; Sarfaraz Khan’s batting style could prove advantageous on the Galle pitch. The picture regarding India's playing XI for the first Test in Galle has become intriguing. Sarfaraz Khan has returned to the Test squad following Sai Sudharsan's injury, but it appears he may not merely serve as a replacement for Sudharsan. Devdutt Padikkal has strengthened his claim for the number 3 spot by scoring an unbeaten 142 in the warm-up match. Consequently, a contest for a middle-order berth could arise between Sarfaraz Khan and Dhruv Jurel. Jurel has the advantage of Test experience and additional wicketkeeping skills; he has played valuable innings for India under pressure and recently scored an unbeaten 141 for India A in Galle.


Nevertheless, the conditions in Galle might favor Sarfaraz. As the game progresses on the Galle pitch, spin and turn pose significant challenges for batters. In such a scenario, a player who bats aggressively and employs a unique approach against spin could be vital for the team. Sarfaraz Khan’s greatest strength is his batting technique against spin; he excels at using the crease and playing shots like the sweep, paddle, and square-region strokes. During his 150-run knock against New Zealand in the Bengaluru Test in 2024, 96 runs came from the area behind the wicket, highlighting his distinctive batting style. In Test cricket, Sarfaraz has scored 371 runs at an average of 37.10 so far, whereas Jurel has accumulated 478 runs at an average of 34.14. There isn't much difference in the statistics, but Sarfaraz's ability to play spin—especially in the spin-friendly conditions of Galle—could give him the edge over Jurel. If India's strategy is to put pressure on the spinners and disrupt their rhythm, then including Sarfaraz in the playing XI could prove to be a decisive strategic move.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume