फीस वृद्धि के विरोध में ABVP पांवटा साहिब इकाई ने उठाई विद्यार्थियों की आवाज: 1,375 छात्रों ने हस्ताक्षर कर जताया विरोध..
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) पांवटा साहिब इकाई द्वारा विद्यार्थियों पर थोपी गई फीस वृद्धि के विरोध में चलाए गए अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज 1,375 विद्यार्थियों द्वारा किए गए हस्ताक्षरों एवं उनके समर्थन को स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा गया। फीस वृद्धि के विरोध में ABVP पांवटा साहिब इकाई द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में 1,375 विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर फीस वृद्धि के निर्णय के प्रति अपना स्पष्ट विरोध दर्ज करवाया। विद्यार्थियों के इन हस्ताक्षरों को मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए पत्र के साथ संलग्न कर स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रदेश सरकार तक पहुंचाया गया। ABVP पांवटा साहिब इकाई का कहना है कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी के भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। फीस में वृद्धि से विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। विशेषकर मध्यमवर्गीय, ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए बढ़ी हुई फीस उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बाधा बन सकती है।1,375 विद्यार्थियों का हस्ताक्षर करना इस बात को दर्शाता है कि फीस वृद्धि को लेकर छात्र समुदाय में व्यापक असंतोष है।
ABVP ने विद्यार्थियों की इस सामूहिक आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया और अब इन हस्ताक्षरों को मुख्यमंत्री के समक्ष भेजकर फीस वृद्धि के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।इकाई अध्यक्ष मनीष समटा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से विद्यार्थी हितों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि 1,375 विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर अपनी आवाज बुलंद की है और यह केवल हस्ताक्षरों की संख्या नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सामूहिक भावना और फीस वृद्धि के प्रति उनके विरोध का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सरकार को विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए और ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए जिससे विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़े। शिक्षा को अधिक सुलभ एवं किफायती बनाने की दिशा में सरकार को सकारात्मक कदम उठाने चाहिए। ABVP पांवटा साहिब इकाई ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि फीस वृद्धि के निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार कर इसे वापस लिया जाए, ताकि आर्थिक स्थिति किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा में बाधा न बने। इकाई ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के हितों से जुड़े प्रत्येक विषय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगे भी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। 1,375 विद्यार्थियों के हस्ताक्षरों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई गई यह आवाज छात्र हितों के प्रति परिषद की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
7 bottles of illicit country liquor seized from a tea stall in Sirmaur district; Kala-Amb police register a case.
Sabse Tez Khabar / Sirmaur
Taking forward the campaign launched by the Paonta Sahib unit of the Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) against the fee hike imposed on students, signatures and expressions of support from 1,375 students were sent to the Chief Minister today via Speed Post. In the signature campaign organized by the ABVP Paonta Sahib unit, 1,375 students signed to register their clear opposition to the decision to raise fees. These signatures were attached to a letter addressed to the Chief Minister and forwarded to the state government via Speed Post. The ABVP Paonta Sahib unit maintains that education is a crucial foundation for shaping every student's future. Fee hikes place an additional financial burden on students and their parents; the increased fees can become a barrier to higher education, particularly for students from middle-class, rural, and economically weaker families. The fact that 1,375 students signed the petition demonstrates widespread dissatisfaction within the student community regarding the fee hike.
ABVP launched this signature campaign to convey the collective voice of the students to the government and has now submitted these signatures to the Chief Minister, demanding a reconsideration of the fee hike decision. Unit President Manish Samta stated that the ABVP has always fought for student interests. He noted that the 1,375 students raised their voices through these signatures; this represents not merely a numerical figure, but a testament to the students' collective sentiment and their opposition to the fee hike. He urged the government to listen seriously to the students' concerns and avoid any decision that imposes an unnecessary financial burden on students and their families. The government should take positive steps to make education more accessible and affordable. The ABVP Paonta Sahib unit has demanded that the state government immediately reconsider and withdraw the fee hike decision so that financial constraints do not hinder any student's education. The unit affirmed that the ABVP will continue to strongly raise its voice on all issues concerning student interests. This voice, conveyed to the government through the signatures of 1,375 students, reflects the Council's commitment to student interests.

إرسال تعليق