Top News

उभरते खिलाड़ियों के लिए बढ़ाया सहयोग का हाथ: DRDO राजबन के कमान अधिकारी ने कोटड़ी व्यास स्कूल को भेंट की खेल सामग्री..

उभरते खिलाड़ियों के लिए बढ़ाया सहयोग का हाथ: DRDO राजबन के कमान अधिकारी ने कोटड़ी व्यास स्कूल को भेंट की खेल सामग्री..

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 

शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास के खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से डीआरडीओ राजबन की ओर से खेल सामग्री भेंट की गई। डीआरडीओ राजबन के कमान अधिकारी ने विद्यालय को 8 हैंडबॉल, 1 हैंडबॉल नेट तथा 1 हैंड एयर पंप प्रदान किया। पूर्व प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र सिंह की कर्तव्यनिष्ठा, खेलों के प्रति समर्पण और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को देखते हुए डीआरडीओ राजबन द्वारा यह सहयोग प्रदान किया गया है। 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इस प्रकार की सुविधाएं मिलने से उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी, समस्त अध्यापकगण एवं पूर्व प्रधान सुरेश कुमार ने डीआरडीओ राजबन के कमान अधिकारी और पूरी टीम का इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। डीआरडीओ राजबन की ओर से विद्यालय की खेल गतिविधियों को भविष्य में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए मैदान में आवश्यक बाउंड्री नेट उपलब्ध करवाने तथा आर्थिक सहयोग देने की बात भी कही गई।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ खिलाड़ी रूबी, स्नेहा, अंशश्वी, श्वेता, विशाल, पीयूष, महक, साकिब और वंश सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने कहा कि नई खेल सामग्री मिलने से उन्हें अभ्यास में काफी सुविधा मिलेगी और उनका उत्साह भी बढ़ा है। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मान सिंह, पवन कुमार, सुमन देवी, राजकुमार एवं कश्मीर कौर ने भी डीआरडीओ राजबन का आभार जताते हुए कहा कि खेल सामग्री उपलब्ध करवाना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है। विद्यालय परिवार ने कहा कि डीआरडीओ का यह सहयोग उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume