Paonta Sahib: वॉलीबॉल-कबड्डी में तारुवाला स्कूल का दबदबा: अंडर-19 बॉयज में ओवरऑल चैंपियन का खिताब...
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला के खिलाड़ियों ने अंडर-19 बॉयज खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा में 25 से 27 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में तारुवाला की टीम ने वॉलीबॉल और कबड्डी दोनों में प्रथम स्थान हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में तारुवाला की टीम ने निहालगढ़ की टीम को सीधे सेटों में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कबड्डी के फाइनल में तारुवाला की टीम ने गर्ल्स पांवटा की टीम को कड़े संघर्ष के बाद पराजित कर खिताब अपने नाम किया। दोनों प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला को अंडर-19 बॉयज टूर्नामेंट का ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य जोगी कन्याल ने विजेता खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षा विभाग और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, टीम भावना और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन के चलते विद्यालय को यह गौरव हासिल हुआ है। उन्होंने डीपी मनमोहन सिंह और पीईटी डॉ. गौरव भार्गव के प्रयासों की भी सराहना की तथा खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने विजेता टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। ओवरऑल चैंपियनशिप जीतने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।
Paonta Sahib: Taruwala School Dominates Volleyball and Kabaddi; Clinches Under-19 Boys' Overall Championship Title...
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
Players from PM SHRI Government Senior Secondary School, Taruwala, have achieved a major milestone by delivering an outstanding performance in the Under-19 boys' sports competition. In the tournament held at Government Senior Secondary School, Majra, from August 25 to 27, the Taruwala team secured first place in both volleyball and kabaddi, thereby claiming the overall championship title. In the volleyball final, the Taruwala team defeated the Nihalgarh team in straight sets to secure the top spot. Meanwhile, in the kabaddi final, the Taruwala team won the title after a hard-fought victory against the Girls' School Paonta team. Based on their excellent performance across both events, PM SHRI Government Senior Secondary School, Taruwala, was declared the overall champion of the Under-19 boys' tournament. Principal Jogi Kanyal congratulated the winning players, the Physical Education Department, and the coaches on this achievement. He attributed this honor to the students' hard work, discipline, and team spirit, as well as the guidance provided by the coaches. He also commended the efforts of DP Manmohan Singh and PET Dr. Gaurav Bhargava and encouraged the players to continue moving forward with the same enthusiasm and dedication. The entire school staff and student body cheered for the winning teams and extended their best wishes to the players. An atmosphere of joy and excitement prevails on the school campus following the overall championship victory.

إرسال تعليق