Top News

Paonta Sahib: कोलर में तीन घरों में चोरी का खुलासा: नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार...


Paonta Sahib: कोलर में तीन घरों में चोरी का खुलासा: नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार...

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के कोलर क्षेत्र में 19 अगस्त की रात एक साथ तीन मकानों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 17 वर्षीय एक नाबालिग भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त की रात शातिरों ने कोलर क्षेत्र में तीन अलग-अलग मकानों के ताले तोड़कर कमरों में रखी अलमारियों को खंगाला था। इस दौरान चोर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए थे। एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज करते हुए संदिग्धों पर नजर रखी और विभिन्न सुरागों को जोड़कर चार आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर पुत्र मेहताब, निवासी बंगाला बस्ती कुंजा मतरालिओं, समीन खान पुत्र साजिद खान, निवासी कुंजा मतरालिओं तथा केशवा नाथ पुत्र संजू, निवासी अजीवाला जामनीवाला के रूप में हुई है। केशवा नाथ कबाड़ी का काम करता है। वारदात में एक 17 वर्षीय नाबालिग के शामिल होने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित किया है कि अगर पुलिस किसी भी मामले में पूरी ईमानदारी, गंभीरता और इच्छाशक्ति के साथ काम करे, तो कोई भी आरोपी कानून की पकड़ से बचकर नहीं जा सकता। कोलर चोरी मामले में जिस तेजी से पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई है, उससे यह भी स्पष्ट होता है कि पुलिस कार्रवाई करने की ठान ले तो बड़ी से बड़ी वारदात का खुलासा किया जा सकता है।

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपियों का रिमांड हासिल कर उनसे पूछताछ करेगी, ताकि चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की बरामदगी की जा सके। पुलिस को पूछताछ के दौरान क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों से भी पर्दा उठने की उम्मीद है।
वहीं, नाबालिग आरोपी के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume