Top News

Paonta Sahib: भगानी में अंडर-19 सतौन जोन की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 15 स्कूलों के 212 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

 

Paonta Sahib: भगानी में अंडर-19 सतौन जोन की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 15 स्कूलों के 212 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा


सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगानी में अंडर-19 सतौन जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता में सतौन जोन के 15 विद्यालयों के 212 खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर ग्राम पंचायत भगानी के प्रधान पृथ्वी चंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि कैप्टन दर्शन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष परमजीत सिंह, प्रतियोगिता के कनवीनर रोबीन अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कबड्डी, वालीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज, कुश्ती और योग सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ मुकाबलों में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। विद्यालय प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों और उनके साथ पहुंचे शिक्षकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले निर्धारित नियमों के अनुसार करवाए जा रहे हैं। सतौन जोन की यह प्रतियोगिता 27 अगस्त 2026 को संपन्न होगी। समापन समारोह में विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।


Paonta Sahib: Under-19 Sataun Zone Sports Competition Begins in Bhagani; 212 Athletes from 15 Schools Participating

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib


The Under-19 Sataun Zone-level sports competition kicked off at Government Senior Secondary School, Bhagani, amidst great enthusiasm and sportsmanship. A total of 212 athletes from 15 schools across the Sataun Zone are showcasing their prowess in various sporting events. Prithvi Chand, Pradhan of Gram Panchayat Bhagani, attended the inaugural ceremony as the chief guest, while Captain Darshan Singh was present as the guest of honor. School Principal Rajiv Sharma, School Management Committee President Paramjit Singh, Competition Convener Robin Ahmed, and other dignitaries were also in attendance. The competition features a variety of sports, including Kabaddi, Volleyball, Kho-Kho, Badminton, Chess, Wrestling, and Yoga. Athletes are participating with great zeal, demonstrating their sporting talent and skills. Encouraging the participants, the chief guest and other dignitaries remarked that sports play a vital role in the physical and mental development of students. Sports foster discipline, leadership qualities, team spirit, and a competitive mindset. They urged the athletes to compete in the true spirit of sportsmanship. The school administration has made necessary arrangements for the athletes and the accompanying teachers. All matches are being conducted in accordance with the prescribed rules. This Sataun Zone competition will conclude on August 27, 2026. At the closing ceremony, athletes who have performed exceptionally well and the winning teams will be honored.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume